शिवपुरी में जननी एक्सप्रेस में नवजात बच्ची का जन्म हुआ। गनीमत रही कि परिजनों और जननी एक्सप्रेस के ड्राइवर के बेहतर तालमेल से जच्चा-बच्चा को सुरक्षित रहे। जच्चा-बच्चा को सुरक्षित पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
आधी रात को जंगल में जन्मी बच्ची
जानकारी के अनुसार शनिवार रविवार की दरमियानी रात लगभग 1:45 बजे पिछोर स्वास्थ्य केंद्र में तैनात जननी एक्सप्रेस को सूचना मिली थी कि ग्राम कमालपुरा में एक प्रसूता कि प्रसव पीड़ा हो रही है। उसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराना पड़ेगा। जननी एक्सप्रेस के चालक रामकुमार लोधी ने अभिलंब कमालपुर गांव में प्रसूता जयाविरद लोधी पत्नी सुनील लोधी को लेने पहुंचे थे। एंबुलेंस ड्राइवर रामकुमार लोधी कमालपुरा से प्रसूता और परिजनों को पिछोर स्वास्थ्य केंद्र की ओर आ रहे थे इसी दौरान पिछोर स्वास्थ्य केंद्र से लगभग 5 किलोमीटर पहले ही प्रसूता की पीड़ा और बढ़ गई एंबुलेंस के चालक और परिजनों ने मिलकर बेहतर तालमेल के बाद एंबुलेंस को बंडा गांव के पास जंगल में सड़क किनारे रोक दिया गया। जहां प्रसूता ने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद तत्काल एंबुलेंस ड्राइवर रामकुमार लोधी ने जच्चा बच्चा को पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। एंबुलेंस ड्राइवर प्रसूता के परिजनों की सूझबूझ से जच्चा-बच्चा की जान बच सकी।

जननी एक्सप्रेस में आधी रात को हुआ नवजात बच्ची का जन्म, जच्चा बच्चा सुरक्षित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment