Press "Enter" to skip to content

पति से प्रताड़ित होकर बाइक से कूदी थी पत्नी, जाँच के बाद पति पर केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: मायापुर थाने के खड़ीचरा गांव के पास रास्ते में 45 साल की महिला ने चलती बाइक से गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की तो पता चला कि मायके से लौटते वक्त महिला जानबूझकर चलती बाइक से कूदी थी। पति से प्रताड़ित होकर आत्मघाती कदम उठाया था। पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। विमला (45) पत्नी रामसेवक परिहार निवासी मानपुर की 6 अक्टूबर 2022 को ससुराल बघारी से पति के संग बाइक से लौट रही थी।


लेकिन खड़ीचरा के पास विमला चलती बाइक से कूद गई और गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। विमला को गिरते हुए उसके भाई ने देख लिया था। पुलिस ने विवेचना शुरू की तो पता चला कि शादी के बाद विमला के संतान नहीं हुई । इसी के चलते पति आए दिन मारपीट करता रहता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर विमला ने बाइक से कूदकर आत्महत्या की थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!