शिवपुरी शहर के ग्वालियर बायपास पर बीते रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो तीन से चार बार गुलाटी खाता हुआ सड़क किनारे खड़े चाट के ठेले और एक बाइक से जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने ऑटो एकाएक एंबुलेंस के सामने आ गया था। इसके कारण यह हादसा घटित हुआ। घटना में ऑटो सवार भी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
ऑटो चालक की हुई पिटाई
जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस ग्वालियर की ओर जा रही थी इसी दौरान सवारियों से भरा एक ऑटो तेज रफ्तार एंबुलेंस की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस की टक्कर से ऑटो तीन से चार गुलाटी खाते हुए सड़क किनारे खड़े चाट के ठेला और बाइक से जा टकराया। चाट का ठेला लगाने वाले ब्रजमोहन राठौर ने बताया कि ऑटो को टक्कर से उसका चाट का सामान सड़क पर बिखर गया। गनीमत रही वह बाल बाल बच गया। ऑटो की टक्कर से एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई इसके बाद लोगों ने ऑटो चालक संजय कडेरा की गलती मानते हुए ऑटो चालक संजय की पिटाई लगा दी। चुकी एम्बुलेंस में मरीज था इसी लिए लोगों ने एम्बुलेंस को नहीं रोका।
इस हादसे में दीघोदी निवासी साहब सिंह परिहार गंभीर घायल हो गया। अन्य ऑटो में सवार लोगों को भी चोट आईं हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के जिला अस्पताल भर्ती कराया है। एम्बुलेंस की टक्कर से ऑटो भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। चूंकि मामला एंबुलेंस से जुड़ा हुआ है इन लिए पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

एम्बुलेंस ने सवारियों से भरे AUTO में मारी जोरदार टक्कर, AUTO ने खाई गुलाटी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News









Be First to Comment