शिवपुरी में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का ताश
खेलने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले की शिकायत बीजेपी नेता ने जिला शिक्षा अधिकारी से
की है। जांच के आदेश भी दिए गए है लेकिन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने अब तक जांच प्रतिवेदन नहीं सौंपा है।
मामला जिले के पोहरी ब्लॉक के गोपालपुर गांव का है। गोपालपुर स्कूल में दिनेश ओझा प्राचार्य के पद पर पदस्थ है। उनका वायरल हो रहा वीडियो कब और कहा का है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। वायरल वीडियो में स्कूल के प्राचार्य ताश की गड्डी फेंटते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में प्राचार्य दिनेश कुछ लोगों के साथ जमीन पर बैठकर ताश के पत्तों से खेल रहे हैं।
बीजेपी महामंत्री बृजेंद्र तोमर शिकायतकर्ता
मामले की शिकायत बीजेपी नेता बृजेंद्र सिंह तोमर पूर्व महामंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी से की थी । शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौर ने बीईओ को जांच के निर्देश दिए थे। 20 जनवरी को डीईओ को एक पत्र लिखकर गोपालपुर शासकीय स्कूल के प्राचार्य दिनेश ओझा की जांच कर बीईओ से जवाब मांगा गया था जब 7 दिनों के भीतर बीईओ के द्वारा जवाब नहीं दिया गया तो अब फिर एक बार जिला शिक्षा अधिकारी ने 3 दिनों के भीतर बीईओ से जवाब मांगा है इसके लिए एक पत्र पुनः जारी किया गया है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौर का कहना है कि बीईओ राकेश कंठाम से जांच का प्रतिवेदन 3 दिनों के भीतर मांगा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की
जाएगी।

स्कूल प्रिंसिपल का ताश खेलते का वीडिओ वायरल: BJP नेता की शिकायत पर DEO ने मांग जवाब / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News









Be First to Comment