शिवपुरी: जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला की Facebook पर फर्जी आइडी बनाकर अश्लील तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने वाले शातिर युवक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है.कोतवाली थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से युवक को राजस्थान के कोटा से हिरासत में लिया है.पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी हुई है जिसके बाद खुलासा हो सकेगा कि युवक ने महिला की फेक आईडी क्यों और किस उद्देश्य बनाई थी. वहीं पकड़े गए युवक के बारे में बताया जा रहा है कि युवक राजस्थान के एक सरकारी बैंक में नौकरी करता है.
फेसबुक पर महिला के नाम से बनाई फेक आईडी:
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला और उसके पति की फोटो लगाकर आरोपी ने करीब एक डेढ़ महीने पहले महिला के नाम से फेसबुक पर फर्जी आइडी बना ली जिसके बाद आरोपी फेसबुक आईडी से अश्लील पोस्ट अपलोड करने लगा महिला को जब इसका पता चला तो उसके होश उड़ गए.खास बात कि आरोपी ने महिला और उसके पति को फेसबुक पर ब्लैक लिस्ट कर दिया जबकि परिजनों और दोस्तों को उसने फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी और मैसेज और कमेंट कर परेशान किया.
महिला ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत:
महिला को जैसे ही उसकी फर्जी फेसबुक आईडी की जानकारी मिली उसने अपने पति के साथ कोतवाली थाना और साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज कराई.महिला ने पुलिस को बताया कि किसी ने उसके नाम से उसकी और उसके पति का फोटो लगाकर
फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है.आरोपी द्वारा फेसबुक आईडी से अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट किया जा रहा है.आरोपी द्वारा महिला के रिश्तेदार और संबंधियों को भी अश्लील मैसेज और कमेंट किए जा रहे हैं.
कोतवाली थाना प्रभारी टीआई अमित सिंह भदौरिया
फेसबुक पर एक महिला के नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट और मैसेज करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है.फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी हुई है. जांच के दौरान जैसे तथ्य आएंगे उसी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी.

महिला की FACEBOOK पर फर्जी आइडी बनाकर बैंककर्मी अपलोड कर रहा था अश्लील पोस्ट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment