Press "Enter" to skip to content

महल कॉलोनी, लक्ष्मी बाई रोड पर ट्रांसफार्मर फुकने से 150 परिवार 3 दिन से अँधेरे में जिंदगी जीने को मजबूर / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के अजाक थाने के पीछे पुलिस विभाग के क्वार्टरों की बिजली सप्लाई प्रभावित है। पुलिस परिवारों ने बिजली नहीं आने के बारे में पूछताछ कराई तो पता चला कि ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। बिजली कंपनी की लापरवाही की वजह से डेढ़ सौ परिवार तीन दिन से अंधेरे में रह रही है।


सरकारी पुलिस क्वार्टर में रह रहे लोगों का कहना है कि बिजली कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों के सामने बिजली नहीं आने की समस्या रखी। शाम होते-होते कोई समाधान नहीं निकल सका। गुरुवार की रात भी परिवार अंधेरे में हैं। अब शुक्रवार को समस्या के समाधान की उम्मीद है। कंपनी अफसरों की अनदेखी से पुलिस वालों परिवार खासे नाराज हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!