शिवपुरी: देर आए दुरुस्त आए की तर्ज पर नगर पालिका शिवपुरी ने शिवपुरी शहर की अवैध कॉलोनियों को वैध बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पहले चरण में 23 अवैध कॉलोनियां की सूची बना ली है। दावे आपत्तियों के लिए जल्द ही सूची प्रकाशित की जाएगी। फिर लेआउट प्लान व एस्टीमेट बनाया जाएगा। विकास शुल्क वसूलने की प्रक्रिया के साथ कॉलोनी में विकास कार्य कराए जा सकेंगे और कॉलोनियां वैध हो जाएंगी। नगर पालिका शिवपुरी ने शहर की 23 कॉलोनियां चिन्हित की हैं और इन कॉलोनियांे में प्लॉट बेचने वालों को भी चिन्हित किया है। साल 2012 से पहले काटी गईं कॉलोनियों की सूची बनाकर वैध बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की है।
प्रदेश सरकार द्वारा दिसंबर 2016 को जारी अधिसूचना के तहत अवैध कॉलोनियों को वैध बनाने की पहल की है। अवैध कॉलोनियों में मकान बनाकर रहने वाले निम्न आय वर्ग के परिवारों से 20% विकास शुल्क वसूला जाएगा और शेष 80% नगर पालिका द्वारा वहन किया जाएगा। इसी तरह सामान्य वर्ग के परिवारों से विकास शुल्क की 50% राशि व 50% नगर पालिका खर्च करेगी। साल 2012 के सर्वे में 181 अवैध कॉलोनियां, अलग-अलग चरणों में वैध होंगी : नगर पालिका शिवपुरी द्वारा प्रशासन के साथ मिलकर साल 2012 में सर्वे कराया था। सर्वे में 181 अवैध कॉलोनियों चिन्हित की गईं थीं।
लेकिन अवैध कॉलोनियों को लेकर शासन और प्रशासन स्तर से कोई प्रयास नहीं किए गए। साल 2012 के बाद इससे भी अधिक कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं। संबंधित कॉलोनियों के सर्वे नंबर व कॉलोनाइजर के नाम सहित सूचीबद्ध किया गया है। अलग-अलग चरणों में कॉलोनियों को वैध कराने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस मामले में नपा सीएमओ केशव सिंह सगर का कहना है कि दिसंबर 2016 से पहले काटी गईं अवैध कॉलोनियां चिंह्नित कर रहे हैं। कलेक्टर की अनुमति मिलते ही चिंह्नित 23 कॉलोनियों की सूची का प्रकाशन कराकर दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद अंतिम प्रकाशन कराकर लेट आउट प्लान, एस्टीमेट आदि की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। वैध कराने के लिए धीरे-धीरे दूसरी कॉलोनियां भी सूचीबद्ध करा रहे हैं।
टीएनसीपी में नक्शे पास कराकर कॉलोनियां वैध घोषित कराई जाएंगी
अवैध कॉलोनियों की सूचियां बनाकर प्रकाशन कराकर दावे आपत्तियां ली जाएंगी। फिर अंतिम प्रकाशन होगा और ले-आउट प्लान और एस्टीमेट बनेगा। इसका प्रकाशन कराया जाएगा। कॉलोनियों के विकास में खर्च होने वाली रकम आंकलन अनुसार आय वर्ग के हिसाब से संबंधित परिवारों से विकास शुल्क वसूला जाएगा। उसके बाद विकास कार्य होंगे। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में नक्शा पास कराकर कॉलोनी विधिवत वैध कराई जाएंगी।
पहले चरण में प्रकाशन के लिए ये 23 अवैध कॉलोनियां सूचीबद्ध कीं
श्रीकृष्ण पुरम प्रकाशचंद व रमेशचंद पुत्र किशोरी लाल व अन्य साल 2000 से पूर्व, मधुवन नगर शिवराज सिंह व शेरसिंह पुत्र महाराज सिंह ठाकुर साल 2000 से पूर्व, मधुवन नगर प्रेमसिंह पुत्र पुन्नी व अन्य साल 2012 से पूर्व, हनुमान कॉलोनी मनियार गोरे लाल पुत्र चिम्मनलाल अग्रवाल व अन्य साल 2000 से पूर्व, हनुमान कॉलोनी अमृत विहार मोतीलाल पुत्र छोटेलाल व अन्य साल 2012 से पहले, हनुमान कॉलोनी पोहरी रोड गोरेलाल पुत्र चिम्मनलाल अग्रवाल व अन्य 20 साल पूर्व, ज्ञान प्रभात मनियार भगवान पुत्र हरिया कुशवाह व अन्य साल 2012 से पूर्व, सिद्ध विहार नाई की बगिया गोवर्धन, गोविंद पुत्र शिवचंद सत्यनारायण आदि
व अन्य साल 2012 से पूर्व, चंद्र कॉलोनी नवाब साहब रोड कन्हैयालाल पुत्र जगन्नाथ व अन्य साल 2012 से पूर्व, चंद्रा कॉलोनी छावनी नारायण आदि पुत्र बच्छू काछी व अन्य साल 2012 से पूर्व, नवाब साहब रोड उत्तरी भाग पूरन, जगन्नाथ पुत्र कल्ला कुशवाह व अन्य साल 2012 से पूर्व, नवाब साहब रोड दक्षिणी भाग बुद्धा पुत्र नथुआ व अन्य साल 2012 से पूर्व, श्रीराम कॉलोनी लल्लू, खेमू पुत्रगण मुन्नू व अन्य साल 2012 से पूर्व, शिव कॉलोनी कलेक्टर कोठी के पास वंशी पुत्र नोकलिया व अन्य साल 2012 से पूर्व, गौतम बिहार कॉलोनी नरेंद्र पुत्र स्वरूपचंद्र जैन व अन्य साल 2012 से पूर्व, सावरकर कॉलोनी गेट-1 गंगाराम, रामजीलाल पुत्र बिहारीलाल कुशवाह व अन्य साल 2012 से पूर्व, सावरकर कॉलोनी गेट-2 हरिकृष्ण पुत्र किशनलाल ओझा
व अन्य साल 2012 से पूर्व हाजी सन्नू मार्केट कॉलोनी रमजान खां, निसार अहमद पुत्र सन्नू खां व अन्य साल 2012 से पूर्व, शांति नगर कॉलोनी जीवनलाल पुत्र बलू कुशवाह व अन्य साल 2012 से पूर्व चित्रा नगर सुख सागर होटल के पीछे प्रतिभा शर्मा पत्नी केदारनाथ शर्मा 20 साल पूर्व शांति नगर कॉलोनी पीजी कॉलेज के पीछे गंगा पुत्र पुन्ना कुशवाह साल 1984 से पूर्व, शांति नगर कॉलोनी पीजी कॉलेज के पीछे, जीवलाल पुत्र ईसुरसिया काछी, साल 1988 से पूर्व शिवशक्ति नगर अवध हॉस्पिटल के पास अमरू पुत्र लालचंद काछी साल 1984 से पूर्व

शहर में 181 कॉलोनी अबैध चिन्हित, पहले चरण में 23 कॉलोनी होंगी वैध, पढ़िए कॉलोनी का नाम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News





Be First to Comment