Press "Enter" to skip to content

SI का बेटा TAXI से चुरा रहा था कोर्ट के बाहर बैटरी, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: न्यायालय के बाहर आज एक चोर को बैटरी चुराते हुए पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। उक्त युवक की पहचान आरिफ खान के रूप में हुई है। युवक नशे का आदी बताया गया है।

जानकारी के अनुसार आरिफ पुलिस विभाग में एसआई का बेटा है। आरिफ शहर में ऑटो चलाने का काम करता है। आरिफ नशे का आदी बताया गया है। आरिफ के परिजन आरिफ की नशे की लत छुड़वाने के लिए नशामुक्ति केंद्र में भी भर्ती करा चुके हैं। आज आरिफ ऑटो में सवार होकर न्यायालय परिसर के पास पहुंचा था जहां उसने पहले से खड़े हुए एक ऑटो के पास अपना ऑटो पार्क किया। इसके बात चोरी छुपे पास खड़े ऑटो की बैटरी को चोरी करने लगा इसी दौरान कुछ लोगों की नजर आए पर पड़ी इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके से आरिफ को बैटरी चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस आरिफ को पकड़कर सिटी कोतवाली ले पहुचीं।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया का कहना है कि चोरी की शिकायत दर्ज कराने फरियादी ऑटो चालक अभी नहीं आया है। वह शिकायतकर्ता का इंतजार कर रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!