Press "Enter" to skip to content

जिला अस्पताल में जन्मी बच्ची: नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही से कुछ कागजों में बेटी तो कुछ में बेटा बताया, अब कल होगी छुट्टी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टॉफ की लापरवाही के चलते अस्पताल से होने वाली जच्चा-बच्चा की छुट्टी को एक दिन के लिए रोक दिया गया। दरअसल आज जच्चा-बच्चा की छुट्टी होना थी लेकिन छुट्टी के कुछ दस्तावेजों में महिला को बेटी का पैदा होना बताया गया था तो कुछ कागजों में बेटा लिखा हुआ था। इसी कन्फ्यूजन के चलते आज जच्चा बच्चा की छुट्टी नहीं हो सकी है। नर्सिंग स्टाफ के द्वारा हुई इस लापरवाही की लीपापोती करने में प्रबंधन लगा हुआ है।


जानकारी के अनुसार बदरवास कस्बे की रहने वाली सोना कुशवाह पति शिशुपाल उम्र 20 वर्ष को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 30 जनवरी को सोना कुशवाह को बेटी पैदा हुई थी और आज सोना और उसकी बच्ची की छुट्टी होने वाली थी परिजनों ने जच्चा बच्चा को घर ले जाने की पूरी तैयारी कर रखी थी। परिजन जब छुट्टी के दस्तावेज लेने के लिए नर्सिंग स्टाफ के पास पहुंचे थे तो कुछ दस्तावेजों में बेटी का पैदा होना बताया गया था तो कुछ दस्तावेजों में बेटा पैदा होना लिखा हुआ था। इसी के चलते नाचेंगे स्टाफ ने आज होने वाली सोना कुशवाह की छुट्टी पर विराम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि नर्सिंग स्टाफ के द्वारा बरती गई लापरवाही के चलते उन्हें परेशानी उठानी पड़ी है।

बच्चे के जन्म के दिन भी हुआ था कन्फ्यूजन

सोना कुशवाह के भतीजे सुनील कुशवाहा का कहना है कि 30 जनवरी को भी नर्सिंग स्टाफ के द्वारा उन्हें कन्फ्यूजन में डाल दिया था पहले किसी ने उन्हें चाची के यहां बेटा पैदा होना बताया था तो किसी ने बेटी पैदा होने की खबर दी थी। आखिरी में उन्हें बेटी थमाई गई थी। उन्होंने 30 जनवरी को बरती गई लापरवाही को दरकिनार कर दिया था लेकिन आज छुट्टी के समय भी नर्सिंग स्टॉफ की लापरवाही की वजह से उन्हें परेशान होना पड़ा है।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आर के चौधरी का कहना है कि कंप्यूटर के द्वारा प्रिंट होने के चलते यह समस्या हुई है। इस खामी को दूरकर जच्चा बच्चा की भी छुट्टी कर दी जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!