शिवपुरी: शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 1 बछोरा मंशापूर्ण मंदिर के पीछे रहने वाले युवक ने आज एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी पत्नी की मौत कोरोना काल में हो गई थी और पूर्व पार्षद ने उसके साथ 2 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है.
जानकारी के अनुसार बल्लू कुशवाह पुत्र किशन लाल कुशवाह निवासी बछोरा मंशापूर्ण मंदिर के पीछे ने आज एसएसपी को दिया आवेदन बताया कि वह मेहनत और मजदूरी का कार्य करता है वही उसकी पत्नी पदमा बाई की मृत्यु 22 अप्रैल 2021 को कोरोनाकाल में हो गई थी वही उसकी पत्नी की मौत के बाद पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 1 निवासी ठकुरपुरा राजकुमार पाल आया और बोला कि शासन की तरफ से आर्थिक सहायता राशि मिल जाएगी वहीं उसके पास मजदूरी की किताब थी जो की पत्नी के नाम पर थी और उसने सारे दस्तावेज पूर्व पार्षद को दिए. युवक ने बताया कि पूर्व पार्षद ने सभी दस्तावेज एटीएम कार्ड पासबुक अपने पास रख लिया.
युवक ने समय गुजर जाने के बाद जब अपने दस्तावेज मांगे तो पूर्व पार्षद द्वारा कहा गया कि वह दस्तावेज खो गए हैं मिल नहीं रहे जिसके बाद 1 फरवरी 2023 को जब युवक ने दूसरी पासबुक एक्सिस बैंक से निकलवाई तो उसमें एंट्री करवाने के दौरान पता चला कि एडीएम के माध्यम से समय पर 2 लाख की आर्थिक सहायता राशि दी गई थी लेकिन वह राशि निकाल ली गई है वहीं पूर्व पार्षद राजकुमार पाल ने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है. युवक ने पूर्व पार्षद राजकुमार पाल पर आरोपी लगाए हैं. और एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है.

पूर्व पार्षद राजकुमार पाल पर 2 लाख रुपए धोखाधड़ी का आरोप, SSP से शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News









Be First to Comment