शिवपुरी: एक व्यापारी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने व्यापारी को नकली सोने को असली बताकर सस्ते दामों में बेच दिया। व्यापारी ने जब सोने की जांच कराई तो सोना नकली पाया गया। व्यापारी ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है।
व्यापारी को बेचा असली बता कर नकली सोना
सिटी कोतवाली में ठगी की शिकायत लेकर पहुंचे शहर के रहने वाले नारायण अग्रवाल ने बताया कि बडौदी क्षेत्र के रहने वाले देवेंद्र यादव और हरदेव कुशवाह को वह पहले से जानता था। दोनों ने मुझे बताया था कि उनका एक परिचित व्याक्ति सस्ते दाम में सोना बेच रहा है। अगर में वह सोना सस्ते दामों के खरीद लू तो मुझे भी फायदा हो जाएगा और उन्हें भी कमीशन मिल जाएगा।
सोने की डील तय होने पर देवेंद्र और हरदेव ने मुझे सतनबाड़ा के रहने वाले आकाश नाम के एक व्यक्ति से मिलाया था। आकाश ने सोने का सैंपल दिखाया था सोने के छोटे-छोटे टुकड़े थे। सोने की डील चार लाख में फिक्स हो गई थी। मैंने चार लाख रुपए दे दिए थे। जब मैने सोने की जांच कराई तो सोना नकली पाया गया। जब देवेंद्र और हरदेव से पैसे वापस मांगे तो दोनों ने सारा पैसा आकाश के ले जाने की बात कही। इसके बाद मैने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है।
दफीने में मिला था सोना
जानकारी के अनुसार ठगी की योजना सतनबाड़ा के रहने वाले आकाश के द्वारा बनाई गई थी अब तक की पुलिस पड़ताल में पता लगा है कि आकाश ने देवेंद्र और हरदेव को भी अंधेरे में रखा। आकाश ने देवेंद्र और हरदेव को बताया था कि उसे दफीने की खुदाई में सोना मिला है। इतना सोना बाजार में बेचेंगे तो पकड़े जाने की संभावना है अगर वह दोनों अपने परिचितों को यह सोना टुकड़ो में सस्ते दामों में बिकवा दे तो उन्हें भी सोना बिकवाने का कमीशन मिलता रहेगा। सम्भवतः यही वजह रही कि लालच के चलते देवेंद्र और हरदेव ने कुछ सोना नारायण अग्रवाल को बिकवा दिया।
इनका है कहना
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया का कहना है कि नारायण अग्रवाल ने सोने के नाम हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। एसआई दीपक पलिया इस मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। जांच में अभी फिलहाल नकली सोने की खरीदने और बेचने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

दफीने में मिला सोना, ऐसा कहकर व्यापारी को नकली सोना बेच दिया, पुलिस जाँच में जुटी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News









Be First to Comment