शिवपुरी: जिले के करैरा में महिला के साथ ठगी होने का मामला सामने आया है। बदमाश सोने के जेवरात ले भागे थाने की पुलिस पड़ताल में जुटी है।
करैरा कस्बे में महिला जयकुंवर चौहान से दो अज्ञात बदमाशों ने सोने का मंगलसूत्र और कान के बाले उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। जयकुंवर ने इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई है। जयकुंवर ने पुलिस को बताया कि बुधवार की दोपहर में करैरा कस्बे के सहायता केंद्र से होकर गुजर रही थी इसी दौरान दो बदमाश आए जिन्होंने मेरे मंगलसूत्र और कान के बाले छीन कर भाग गए। थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान का कहना है कि महिला के साथ जिस स्थान पर घटना हुई है वहां काफी भीड़भाड़ रहती है। उस स्थान छीनाझपटी की घटना को अंजाम देना और किसी को कुछ मालूम न पड़ पाना संदिग्ध लग रहा है। सीसीटीवी भी चैक किए है लेकिन उनमें भी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना ठगी से जुड़ी हो सकती है। पुलिस जांच में जुटी है।






Be First to Comment