शिवपुरी: श्रीराम टॉकीज के पास फतेहपुर रोड पर राह चलती महिला को दो बदमाशों ने रोक लिया और पारिवारिक स्थिति बताकर बातों में ऐसा उलझाया कि महिला से सोने के झुमके, मंगलसूत्र और दो अंगूठियां उतर वालीं। महिला को पीछे मुड़कर दो कदम चलने को कहा और फिर लौटी तो बदमाश गायब थे।
जानकारी के मुताबिक सुमन शर्मा निवासी विजयपुरम शिवपुरी बुधवार की सुबह दुकान पर आ रहीं थीं। इसी दौरान युवकों ने रुकने को कहा और बातों में उलझा लिया। उससे जुड़ी पारिवारिक समस्याएं बताने लगे। महिला बातों में ऐसी उलझी कि सुधबुध खो बैठीं। जैसा बदमाशों ने कहा, उनके कहे अनुसार दोनों कानों के सोने के बाले, मंगलसूत्र व दो अंगूठियां निकलवा लीं। सुमन शर्मा से कहा कि पीछे कुछ दूरी पर चलकर आएं।
सुमन जैसे ही आगे बढ़ीं और वापस मुड़कर देखा तो दोनों बदमाश भाग चुके थे। लोगों को बताया और फिर सिटी कोतवाली थाने आकर लिखित सूचना दी। पुलिस ने आवेदन लेकर मामला विवेचना में ले लिया है। उधर इस घटना को लेकर लोगों में खासा रोष है। लोगों का कहना है कि बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं।

महिला को सम्मोहित कर दो बदमाश सोने के झुमके, मंगलसूत्र, अंगूठियां ले उड़े / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment