शिवपुरी: करैरा अनुविभाग में आंगनबाड़ी केंद्र का बुधवार को करैरा तहसीलदार ने निरीक्षण किया। उन्हें यह आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला। केंद्र के अंदर गांव के कुछ दबंग लोगों के मवेशी बंधे मिले। उन्होंने यहां अपना सामान भी रख रखा था। तहसीलदार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीनस्थ अमले को कार्रवाई के निर्देश दिए।
करैरा अनुविभाग के ग्राम समोहा में तहसीलदार अजय कुमार परसेडिया राजस्व अमले के साथ पहुंचे। यहां आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र बंद पाया गया। आंगनवाड़ी केंद्र की बाउंड्री वॉल के अंदर भैंसे बंधी हुई थी। आंगनबाड़ी की बिल्डिंग के ऊपर भी दबंगों द्वारा सामान रखकर कब्जा कर रखा था, ऐसा प्रतीत होता था जैसे आंगनवाड़ी कभी खुलती ही नहीं है।
कब्जा करने वालों पर केस दर्ज करें
तहसीलदार करैरा अजय कुमार परसेडिया ने मौके पर ही पटवारी को निर्देशित किया गया कि तत्काल जानवरों को हटाए। इसके साथ ही आंगनवाड़ी की बिल्डिंग पर रखे सामान को भी हटाया जाए। आंगनवाड़ी केंद्र को खाली कराएं, जिससे आंगनवाड़ी समय पर संचालित हो सके। आंगनबाड़ी केंद्र पर कब्जा करने वाले कमल सिंह पुत्र शिवदयाल लोधी और मनोज पुत्र गरीबा साहू के खिलाफ केस दर्ज कर जुर्माने की कार्रवाई के लिए कहा।

समोहा में आंगनवाड़ी में ताला डला मिला, दबंग ने परिषर में बांध रखे थे मवेशी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत के पास खड़ी बाइक चोरी, किसान की मेहनत पर चोरों की नजर, 2 हजार इनाम की घोषणा / Shivpuri News
- नगर पालिका की लापरवाही: जाधव सागर के पास बना ‘मौत का कुआं’, हादसों को दे रहा न्योता / Shivpuri News
- किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment