शिवपुरी: पिछोर थाना क्षेत्र के कछौआ गांव में आज एक 40 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गनीमत रही युवक की पत्नी ने उसे फांसी के फंदे पर झूलता देख लिया। इसके बाद युवक को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेरोजगारी से बिगड़ा दिमागी संतुलन
अकलवती लोधी ने बताया कि उसका पति कदम सिंह लोधी मकान बनाने की कारीगरी का काम करता है। उसके तीन बच्चे हैं। देश में लॉकडाउन के चलते उसे काम नहीं मिल सका था आर्थिक तंगी के चलते पति डिप्रेशन में चला गया था। पति का उपचार ग्वालियर के मेन्टल हॉस्पिटल में चल रहा है। पति शराब का भी आदि हो चुका है।
बीते रोज पति ने शराब पी ली थी और झगड़ा करने के बाद बिना खाना खाए सो गया था। आज सुबह में खाना बना रही थी इसी दौरान पहली मंजिल के कमरे पर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।
गनीमत रही थी कि में वर्तन उठाने उस कमरे में गई हुई थी। पति फांसी के फंदे पर झूल रहा था। मैंने पैर पकड़कर पति को ऊपर उठाया और घर चिल्लाकर घर के सदस्यों को बुला लिया था जिनकी बजह से पति की जान बच सकी थी। पति को पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था जहां से उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

रोजगार न मिलने के चलते युवक ने किया सुसाइड का प्रयास, पत्नी ने बचाई पति की जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment