शिवपुरी में खराब मौसम के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन अब पाले से फसलों के नुकसान के मामले भी सामने आने लगे हैं। आज पाले के चलते खराब हुई सरसों की फसल को लेकर किसान जनसुनवाई में पहुचे। किसानों ने पाले से खराब हुई फसल के मुआवजे की मांग कलेक्टर से की है।
पाले से हुई फसल खराब
शिवपुरी तहसील के डोंगर गांव के रहने वाले करीब एक दर्जन किसान आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपनी पाले से खराब हुई सरसों की फसल को लेकर पहुंचे किसानों का कहना है कि डोंगरगांव में पाले के कारण करीबन 2 दर्जन किसानों की 80 से 90 फ़ीसदी सरसों की फसल बर्बाद हो चुकी है। इससे पहले ही बरसात में भी उन्हें नुकसान उठाना पड़ा था और अब सरसों की फसल बर्बाद हो जाने के चलते उन्हें फिर एक बार नुकसान उठाना पड़ा है।
डोंगर गांव के रहने वाले जसराम ने बताया कि उन्होंने साढ़े 7 बीघा में सरसों की फसल की थी लेकिन पाले के चलते 90 फ़ीसदी तक उसकी सरसों की फसल बर्बाद हो चुकी है। डोंगर गांव के रहने वाले एक ओर किसान दयाराम ने बताया कि गांव के 2 दर्जन किसानों की फसल 90 फ़ीसदी तक बर्बाद हो चुकी है इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है ऐसे में उनको प्रशासन से मदद की उम्मीद है अगर प्रशासन इस बार मदद नहीं की तो किसान पूरी तरीके से बर्बाद हो जाएंगे।
गौरतलब है कि जनवरी के महीने में मौसम के बिगड़े मिजाज ने जिले वासियों के सामने परेशानी खड़ी कर रखी है। कड़ाके की सर्दी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो रखा है और अब किसानों की फसलों के नुकसान की भी खबरें सामने आने लगी है।

पाले से ख़राब हुई सरसों की फ़सल, कलेक्टर से की मुआवजे की मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment