Press "Enter" to skip to content

2 साल पहले हुई शादी, बच्ची भी हुई, घर से मारपीट कर भगाया, दूसरी शादी कर ली / Shivpuri News

शिवपुरी: आज एसएसपी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महिला ने आबेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैं महिला ने बताया की 2 साल पहले बेटी की शादी की थी. शादी के बाद एक बच्ची भी हुई. लेकिन दामाद उसके बाद मारपीट करने लगा और बेटी को घर से भगा दिया.

जानकारी के अनुसार बैराड की रहने बाली महिला मुन्नी राठौर पत्नी प्रेमनारायण राठौर ने SSP को दिए आबेदन में बताया की उसकी पुत्री की शादी अनीता राठौर की शादी शिवपुरी के शक्ति पुरम कॉलोनी के रहने बाले बंटी राठौर पुत्र पूरन राठौर से 2 बर्ष पहले हुई थी. जिसके बाद बेटी के यहाँ एक बच्ची भी हुई. जिसके बाद बेटी को बंटी राठौर (दामाद) एवं ससुर पूरन, सास मीना बेटी अनीता राठौर को परेशान करने लगे. साथ ही दहेज़ के लिए भी परेशान करने लगे. और बेटी को घर से भगा दिया. महिला ने बताया की उसकी बेटी उसके साथ बैराड रह रही हैं. महिला ने बेटी की शादी में घर गृहस्थी का सामान गाड़ी जेबरात, पलंग, अलमारी सोफा सेट दिया था. लेकिन बंटी ने दूसरी शादी कर ली. महिला ने SSP से कार्रवाई की मांग की हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!