शिवपुरी: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शिवपुरी स्थित कंट्रोल रूम से जिले भर के स्कूलों में शिक्षकों को कॉल लगाकर मॉनीटरिंग चल रही है। कंट्रोल रूम की आड़ में दूसरा तो कॉल नहीं लगा रहा, इसे लेकर शिक्षक संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई। इसी के मद्देनजर कंट्रोल रूम के दो अधिकृत नंबर जारी कर दिए हैं। जिससे शिक्षकों को पता चल सके कि कॉल कंट्रोल रूम से ही आ रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने कॉल कंट्रोल रूम के दो अधिकृत मोबाइल नंबर 7974367474 व 7987232654 जारी कर दिए हैं। अब मॉनीटरिंग के दौरान मॉनीटरिंग प्रकोष्ठ के सदस्य इन्हीं दो अधिकृत नंबरों से जिले भर के सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को कॉल करेंगे। बता दें कि कई शिक्षक कंट्रोल रूम के अधिकृत नंबर की जानकारी न होने का हवाला देकर कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे, वहीं शिक्षक संगठन भी चाहते थे कि कंट्रोल रुम के अधिकृत नंबर जारी हों ताकि शिक्षकों को पता चल सके कि कॉल कंट्रोल रूम से ही आ रहा है। इस तरह मोबाइल मॉनीटरिंग को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी व सशक्त बनाने सुधार भी किए जा रहे हैं।
50 स्कूलों में कॉल लगाया, खराब मौसम में स्कूल संचालित मिले
सोमवार को कंट्रोल रूम से जिले के आठ विकास खंडों में करीब 50 स्कूल के शिक्षकों को वीडियो कॉल, सामान्य कॉल कर स्कूलों के संचालन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान तकरीबन सभी स्कूल ना सिर्फ खुले मिले बल्कि शिक्षक भी उपस्थित पाए गए। मॉनिटरिंग के दौरान कॉल लगाने पर स्कूल सुबह 11 बजे के अलावा शाम 4:15 बजे तक भी खुले मिले। जबकि सोमवार को पूरे दिन मौसम खराब रहा, फिर भी बच्चे उपस्थिति रहे। हालांकि कई स्कूलों में दर्ज छात्रों की तुलना में कम संख्या रही।

कंट्रोल रूम की आड़ में कोई फर्जी कॉल तो नहीं लगा रहा, शिक्षकों की आपत्ति के बाद 2 अधिकृत नंबर जारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment