शिवपुरी: शहर में एक घर से दो सगे भाइयों की अर्थियां निकली। जिसने भी देखा सुना उनकी आंखें नम हो गई। बताया गया है कि दोनों भाइयों की मौत शनिवार की रात ग्वालियर के गिरवाई नाके के पास एक सड़क हादसें में हो गई थी। इस हादसे में परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं।
ट्रक से हुई थी जोरदार भिड़ंत
जानकारी के अनुसार शहर के गोविंदपुरी का रहने वाले दीनदयाल धाकड़ के परिवार में संदीप के बेटे किट्टू का मुडंन होना था। इसके लिए शनिवार को दीनदयाल धाकड़ (५५), भाई बृजमोहन धाकड़, बृखभान धाकड़, रामस्वरूप धाकड़, वैयंती धाकड़, धंती, ममता, शुक्रवती, कमल, अनीता और एक महंत बच्चे का मुंडन कराने के लिए वाहन में सवार होकर शनिवार की रात 9 बजे करौंली की ओर निकले हुए थे। इसी दौरान ग्वालियर के गिरवाई नाके पर उनके वाहन की भिड़तं एक ट्रक से हो गई थी। इस दुर्घटना में दीनदयाल धाकड़ व उनके भाई बृजमोहन धाकड़ की मौके पर मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार परिवार के अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर घायल वैयंजी व एक भाई बृखभान को इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल में ही भर्ती कराया हैं। जबकि मामूली घायल शिवपुरी आ गए। जिस बालक का मुडंन होना हैं, उसको भी मामूली चोंटे आई हैं।
शिवपुरी में एक साथ उठीं दो भाइयों की अर्थी
रविवार को ग्वालियर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों भाइयों के शव परिजनों को सौंप दिया। दोनों भाइयों दीनदयाल और ब्रजमोहन के शव को रविवार की देर शाम शिवपुरी लाया गया। यहां से दोनो भाईयों की अर्थी निकली तो हर आंख नम थी। एक परिवार में एक साथ हुई दो मौतों से पूरा परिवार सदमेंं में हैं। यह पूरा परिवार ग्राम डोंगर के रहने वाला हैं, कुछ साल पूर्व शिवपुरी में आकर सभी चारो भाई पास-पास में मकान बनाकर रहने लगे हैं।

एक साथ 2 भाइयों की उठी अर्थी, बच्चे का मुंडन कराने जा रहे थे करोली, तभी हुआ एक्सीडेंट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत के पास खड़ी बाइक चोरी, किसान की मेहनत पर चोरों की नजर, 2 हजार इनाम की घोषणा / Shivpuri News
- नगर पालिका की लापरवाही: जाधव सागर के पास बना ‘मौत का कुआं’, हादसों को दे रहा न्योता / Shivpuri News
- किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment