Press "Enter" to skip to content

चार एएनएम निलंबित, दो एएनएम और 6 सीएचओ के वेतन कटे / Shivpuri News

शिवपुरी: स्वास्थ विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को लापरवाही बरतना उस समय महंगा पड़ गया जब सीएमएचओ ने कार्रवाई करते हुए 4 एएनएम को निलंबित कर दिया। वही 2 एएनएम सहित 6 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 7 दिन के मानदेय काटने की कार्रवाई की। सीएमएचओ डॉक्टर पवन जैन ने बताया कि कुछ मैदानी कर्मचारियों द्वारा अनमोल पोर्टल का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बावजूद कार्य करने में कोताही बरती।


इन्हें पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। इनमें जयश्री बड़ेरिया एएनएम हिम्मतपुर विकासखंड पिछोर, सरोज शर्मा एएनएम सुनारी विकासखंड नरवर, सीमा बंसल एएनएम न्यू धौलागढ़ सतनवाड़ा , मंजू डांडे एएनएम न्यू कुलवारा विकासखंड कोलारस को निलंबित किया गया। वहीं दुर्गा मगरोलिया एएनएम खरेह बदरवास, रागनी भट्ट संविदा एएनएम वार्ड 8,9, 18 शिवपुरी, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर दीपिका धाकड़ हिम्मतपुर पिछोर, धर्मेंद्र परिहार न्यू टोरिया पोहरी, राजीव मिश्रा सुनारी नरवर, दीपक बैरागी सेमरा करैरा, लोकेंद्र गुर्जर धौलागढ़ सतनवाड़ा, संध्या भद्रेचा न्यू लखारी खनियांधाना का 7 दिन का मानदेय काटने की कार्रवाई की गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!