शिवपुरी: जिले में अफसरशाही किस हद तक हाबी है इसका जीता जागता उदाहरण यहां देखने को मिल रहा है। जिले में अभी हाल ही में 16 दिसम्बर को आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मंच से आश्वासन देने के बाद उनकी पीट फेरते ही यहां पब्लिक पस्त और अधिकारी मस्त हो गए है। मुख्यमंत्री ने मंच से बुलाकर पीडब्ल्यूडी के ईई से पूछा था कि हवाई पट्टी रोड कब तक पूरी हो जाएगी। तो ईई ने मंच से ही कहा था कि वह जनवरी माह में यह रोड कम्पलीट करा देंगे। परंतु जैसे ही मुख्यमंत्री यहां से बापस गए सब इसे भूल गए।
16 दिसंबर को जब शिवपुरी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम हुआ था तब उन्होंने मंच से पीडब्ल्यूडी के ईई धर्मेंद्र सिंह से पूछा था कि इस सड़क का निर्माण क्यों नहीं हो पा रहा है और यह आप कब तक पूरा करेंगे। इस पर ईई ने कहा था कि इसे जनवरी तक पूरा कर लेंगे। अब जनवरी का महीना पूरा होने को आया है, लेकिन सड़क का काम पूरा नहीं हो पाया। जिस गति से निर्माण चल रहा है उससे आने वाले महीने में भी इसके पूरा होने पर संशय है। यह स्थिति तब जब खुद प्रदेश के मुखिया मंच से इस सड़क को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। वहीं शहर के अफसर मुख्यमंत्री तक को झूठा आश्वासन देकर गुमराह करने में जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि यह सड़क शहर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और शहर की एक हुई। तिहाई आबादी के लिए यह परेशानी का सबब बनी हुई हैं। इस सड़क से सोधेतौर पर लुहारपुरा, झांसी तिराहा, अहीर मोहल्ला, खेड़ा पति कालोनी, तुलसी नगर, दनदयाल पुरम, तलैया मोहल्ला, पुरानी शिवपुरी, ईमामब्राह्म, लुधावली, जवाहर कालोनी, गौशाला, गोविंद नगर, रेंज कालौनी सहित दो दर्जन से ज्यादा कालोनियां सीधे तौर पर प्रभावित हैं। यहां से हर दिन औसतन 10 हजार से भी अधिक वाहन निकलते हैं।
जब मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी के ईई को तलब किया था और उन्होंने जनवरी का समय दिया था तब मंच से ही खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा था कि अभी सड़क का काफी काम बचा हुआ है। यह झूठ बोल रहे है और सड़क जनवरी तक पूरी नहीं हो पाएगी। आखिरकार उनकी बात सही निकली और सड़क पूरी नहीं हो पाई।

CM से मंच पर ईई ने कहा था जनवरी में हो जाएगी पूरी, मंत्री राजे की सही निकली बात, नहीं हुआ निर्माण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News

Be First to Comment