शिवपुरी: राज्य कर व्रत सहायक आयुक्त की तीन दिन की वाहनों की चैकिंग में जीएसटी चोरी पकड़ी जिले में मूंगफली दाने के साथ भवन निर्माण के सीमेंट व सरिया में जीएसटी की चोरी बड़े पैमाने पर की जा रही है। तीन दिन की धरपकड़ में सात ट्रक पकड़े गए हैं जिनमें जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। राज्य कर वृत्त सहायक आयुक्त ने संबंधितों के खिलाफ 10.97 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जिले भर में वाहन चैकिंग जारी रही तो बड़ी मात्रा में जीएसटी चोरी के मामले सामने आ जाएंगे।
जीएसटी कमिश्नर के आदेश पर राज्य कर वृत्त शिवपुरी की टीम ने सहायक आयुक्त के नेतृत्व में 24 जनवरी से 26 जनवरी तक तीन दिन जिले भर में धरपकड़ अभियान चलाया। पोहरी से लेकर शिवपुरी और करैरा तक जगह जगह वाहनों की चैकिंग की गई। इस दौरान सात वाहन पकड़े गए जिनमें तीन ट्रक मूंगफली दाना, एक सीमेंट, एक सरिया, एक सरसों व एक ट्रक लोहे के बॉक्स का पकड़ा।
संबंधित माल बिना जीएसटी के पकड़े जाने पर 10 लाख 97 हजार 132 रुपए का जुर्माना लगाया है। तीन दिन चली चैकिंग के बाद 28 जनवरी को जुर्माना जमा कराया गया है। तीन की धरपकड़ में मूंगफली के साथ सीमेंट व सरिया कारोबार में जीएसटी चोरी का खुलासा हुआ है। अब देखना है कि जीएसटी चोरी रोकने के लिए विभाग क्या कदम उठाया था।
ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यों में जीएसटी की बड़ी चोरी!
जिले में निजी भवनों के अलावा ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं के तहत कराए जाने वाले कार्यों में सीमेंट, सरिया बड़ी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। सूत्रों के मुताबिक संबंधित ग्राम पंचायत सरपंच व सचिव द्वारा जीएसटी के बिल जारी नहीं करते जिससे जीएसटी चोरी हो रही है। संबंधित जनपद सीईओ भी इस ओर ध्यान नहीं देते।
इन वाहनों में संबंधित माल के आधार पर जुर्माना वसूला: एमपी33एच6311, सीमेंट, 78 हजार 288 रु., आरजे11जीए9094, टीएमटी सरिया, 2.98 लाख रु. एमपी09 एचएच6096, मूंगफली दाना, 2.80 लाख रु. यूपी77 एएन4031, मूंगफली दाना, 1.50 लाख रु. आरजे11 जीए5423, मूंगफली दाना, 1.40 लाख रु. एमपी33 जी0322, सरसों, 1.30 लाख रु.एमपी07 ए4316, लोहे के बॉक्स, 20 हजार 100 रु.
कार्रवाई जारी रखेंगे
अनुमति लेकर 24 से 26 जनवरी तक शिवपुरी जिले में जीएसटी चोरी रोकने के लिए वाहनों की चेकिंग की गई। सात वाहन पकड़े हैं जिनमें मूंगफली दाना, सीमेंट, सरिया आदि माल बिना जीएसटी चुकाए खरीदा- प्रवीण कुमार प्रजापति , सहायक आयुक्त, राज्य कर वृत्त शिवपुरी

GST चोरी मामला: मूंगफली दाना, भवन निर्माण के सीमेंट व सरिया में जीएसटी चोरी, 7 ट्रकों पर 10.97 लाख का जुर्माना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News

Be First to Comment