शिवपुरी: सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं को दो दिन माधव नेशनल पार्क शिवपुरी में ले जाकर भ्रमण कराया। दो दिन पार्क की सैर करके 250 छात्र-छात्राओं ने वन्य प्राणियों को प्रत्यक्ष देखकर उनके बारे में जाना। मगरमच्छ देखकर एक छात्र कहने लगा कि हम इसे छूकर देख सकते हैं तो दूसरा छात्र हिरण देखकर कहने लगे कि मैं इसे क्या गोदी में उठा सकता हूं। शनिवार को परीक्षा के जरिए अपने अनुभव साझा किए। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
जानकारी के मुताबिक अनुभूति शिविर लगाकर शासकीय मिडिल एवं हाई स्कूल फिजीकल कॉलोनी शिवपुरी के 250 छात्र-छात्राओं को नेशनल पार्क की सैर कराई गई। माधव नेशनल पार्क में कई स्थानों पर ले गए, जहां छात्रों ने नील गाय, चिंकारा सहित तमाम वन्य प्राणियों को प्रत्यक्ष आंखों से देखा और उनके जीवन के बारे में समझा।
वन्य प्राणियों को देखकर बच्चे काफी खुश नजर आए। शनिवार को पार्क भ्रमण के दौरान जॉर्ज कैसल कोठी पर ले गए। जॉर्ज कैसल कोठी के इतिहास के बारे में बताया। पहाड़ी पर बनी इस कोठी से से जंगल का नजारा देखकर छात्रों के चेहरे खिल उठे।
नेशनल पार्क की पूर्व रेंज की रेंजर दीपमाला शिवहरे ने बताया कि अनुभूति शिविर के तहत छात्रों को 1 किमी की ट्रैकिंग कराई गई। शनिवार को पार्क भ्रमण के बाद बच्चों को भोजन कराकर प्रश्न प्रतियोगिता रखी गई। बीस मिनट की प्रतियोगिता में छात्रों ने वन्य प्राणियों और पक्षियों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने सटीक जबाव दिए और अव्वल रहीं। विजेता छात्र-छात्राओं को सीसीएफ उत्तम शर्मा ने पुरस्कृत किया।
सीसीएफ ने छात्र-छात्राओं को जीवन चक्र में टाइगर, तेंदुआ और चीता का योगदान समझाया
सीसीएफ उत्तम शर्मा ने विजेता छात्राओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र बांटे। इस दौरान उन्होंने छात्रों को जीवन चक्र में टाइगर, तेंदुआ, चीता आदि के योगदान के बारे में समझाया। वहीं सामान्य वन मंडल की करैरा रेंज और कोलारस रेंज की तरफ से भी अनुभूति शिविर लगाया गया। संबंधित रेंजर व स्टाफ द्वारा छात्र-छात्राओं को वन्य प्राणी और वनों की सुरक्षा के बारे में बताया। छात्रों ने चांदपाठा झील में प्रवासी पक्षियों को देखकर उनके बारे में समझा।

सरकारी स्कूल के छात्र छात्राओं को माधवा नेशनल पार्क का कराया भ्रमण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment