शिवपुरी में बीती रात एक शादी समारोह में एकाएक शादी समारोह में लगाई गईं एलईडी पर सीएम शिवराज को देख शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे लोग हैरान रह गए। सभी को लगा सीएम की कोई पुरानी वर्चुअल मीटिंग वाली वीडियो एलईडी पर गलती से प्रसारित हो गई। लेकिन थोड़ी देर बाद समझ में आया कि सीएम शिवराज वर-वधू को आशीर्वाद देने वर्चुअल विवाह समारोह में जुड़े थे।
दअरसल शिवपुरी तहसील के ठर्रा गांव के रहने वाले महेश वर्मा की बेटी सरिता की शादी कोटा राजस्थान के रहने वाले ओमप्रकाश मेहता के बेटे हेमंत के हुई थी। शादी समारोह का आयोजन शहर के स्टार गोल्ड होटल में आयोजित किया था।
शादी में शामिल होने वाले थे सीएम शिवराज
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज को भी इस शादी समारोह में सम्मलित होना था लेकिन खराब मौसम की वजह से वह शिवपुरी नहीं आ सके थे। इसीलिए प्रशासन की मदद से वर्चुअल आशीर्वाद देने के लिए सीएनटी लाइट की व्यवस्था की गई थी। सीएम शिवराज ने वर-वधु को वर्चुअल आशीर्वाद दिया और मंगलकामना भी दी।
इस अवसर पर सुरजीत सिंह चौहान पूर्व अध्यक्ष नगर निगम भोपाल, प्रदीप चौहान प्रदेश अध्यक्ष किरार महासभा, ब्रजेश चौहान राज्य बाल आयोग सदस्य राज्यमंत्री दर्जा, गणेश सत्यार्थी सांसद प्रतिनिधि सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजू बाथम सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।

शादी समारोह में लगी LED में अचानक दिखे CM शिवराज, वर-वधू को दिया आशीर्वाद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment