शिवपुरी: शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूरनखेडी टोल प्लाजा पर जैसे ही ट्रैक्टर और ट्रॉली पहुंचे तो ट्रैक्टर तो आगे निकल गया लेकिन ट्रॉली नहीं निकल पाई उससे पहले ही टोल बूथ का डंडा नीचे गिर पड़ा जिसके बाद वह डंडा मां और बेटे में लगा. डंडा उनके सिर में लगने से गंभीर चोटें आई हैं. वहीं महिला और बेटे दोनों को ही गंभीर चोटें बताई जा रही हैं. दोनों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है.
जानकारी के अनुसार सुदामा बाई पत्नी जगदीश धाकड़ उम्र 40 साल निवासी खाईखेड़ा थाना बदरवास अपने मासूम बेटे के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से कोलारस से खाई खेड़ा पूरे परिवार के साथ जा रही थी तभी पूरन खेड़ी टोल प्लाजा पर जैसे ही ट्रैक्टर पहुंचा तो टोल क्रॉस करते समय ट्रैक्टर तो निकल गया लेकिन ट्रॉली नहीं निकल पाई, ट्रॉली में बैठे मां एवं किशोर में लोहे के डंडे लगने से वह गंभीर हालत में चले गए. दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना सुबह 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है. पूरा परिवार शादी समारोह से वापस अपने गांव लौट रहा था.

पूरनखेड़ी टोल पर ट्रैक्टर तो निकला लेकिन ट्रॉली नहीं निकल पाई, टोल का लोहे का डंडा सिर में लगा, मां बेटे को गंभीर चोटें / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment