शिवपुरी: करैरा कस्बे में 24 जनवरी को एक बारात पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। झगड़े की वजह डीजे पर बजाए गए विवादित गाने को बताया था। इसके बाद कुछ लोगों ने बारातियों के साथ जमकर मारपीट कर की थी। इसके अतिरिक्त डीजी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस झगड़े में जमकर लाठियां और पत्थर बरसाए गए थे। बारातियों की शिकायत पर करैरा थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट सहित हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। लेकिन अब करैरा थाना पुलिस ने आरोपी बनाए गए पक्ष की ओर से भी बारात में शामिल हुए दुल्हन के पिता सहित कुछ लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
दुल्हन का पिता घर के चबूतरे पर बैठ कर पी रहा था बियर, टोकने पर हुआ था विवाद
बारातियों के साथ मारपीट के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दअरसल दूसरे पक्ष की ओर से अजय यादव पुत्र वलवंत यादव निवासी वार्ड नंबर 13 ने करैरा थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 24 जनवरी की रात श्रीलाल विजोलिया की बेटी की शादी घर के पास बनी जय अंबे वाटिका से थी। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बारात वाटिका के दरवाजे पर थी। इसी दौरान श्रीलाल विजोलिया, राकेश जाटव और पवन जाटव मेरे घर के चबूतरे पर बैठ कर बियर पी रहे थे। जब मैने उन्हें दूसरी जगह जाकर बियर पीने को कहा तो राकेश जाटव ने मेरे सिर में बीयर की बोतल फोड़ दी। इसके साथ ही श्रीलाल विजोलिया सहित पवन जाटव ने पत्थर वरसाना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

करैरा बारात हमला अपडेट: दुल्हन का पिता चबूतरे पर बैठकर पी रहा था शराब, मना करने पर सिर में मार दी बीयर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News

Be First to Comment