शिवपुरी: सिरसौद थाना क्षेत्र के असुआखेड़ी गांव में अज्ञात बदमाशों की आमद से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने गांव में हथियार बंद बदमाशों की आमद की शिकायत देहात थाना पुलिस कर दी है हालांकि सिरसौद थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना के बाद असुआखेड़ी गांव सहित आस-पास के क्षेत्रों में सर्चिंग की लेकिन पुलिस को बदमाशों को कोई सुराग नहीं लग सका।
छत से झोंक दिया था बदमाशों ने फायर
असुआखेड़ी निवासी राम किशन रावत ने बताया कि बीते शाम मानकपुर में चल रही भागवत कथा को सुनकर अपने घर पहुंचा था। इसी दौरान उसका बेटा संजय रावत उम्र 18 वर्ष बाइक की पंचर को जुड़वा कर घर वापस आया था तभी हम घर के बरामदे में खड़े थे। इसी दौरान टायर फटने जैसी आवाज सुनाई दी थी। घर से बाहर जाकर देखा तो बाइक के दोनों टायर सही सलामत थे। अंदर आकर देखा तो बरामदे में कारतूस डला हुआ था। संभवत छत से बदमाशों ने 315 की बंदूक से फायर किया होगा। बंदूक से निकली गोली पहले बरामदे में लगे टीन शेड से होकर गुजरी और फर्स से जा टकराई होगी। जब तक बाहर आकर देखा तो बदमाश छत से कूद कर मौके से भाग निकले।
सरदार के फार्म पर भी हुए फायर
राम किशन रावत ने बताया कि गांव के बाहर महावीर सरदार के कृषि फार्म पर भी रात साढ़े 8 बजे के लगभग बदमाशों ने दस्तक दी थी महावीर सरदार के बेटे ले टॉर्च लगाकर बंदूक से तीन फायर किए थे। इसके बाद बदमाश कृषि फार्म से भी भाग निकले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल सिरसौद थाना पुलिस को दी थी। रात करीब 11 बजे गांव पहुची पुलिस ने रामकिशन रावत के घर का निरीक्षण किया।
इसके बाद पुलिस ने गांव सहित गांव के बाहर सर्चिंग की थी। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका था। सिरसौद थाना प्रभारी विवेक यादव का कहना है कि बदमाशों के मूवमेंट की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई थी। मौके पर पड़ताल की थी जो फायर हुआ है वह प्रथम दृष्टया हर्ष फायर लग रहा है। तेंदुआ थाना क्षेत्र में भी बदमाशों के मूवमेंट की खबर मिली थी पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।

अज्ञात बदमाशों की आमद से दहशत का माहौल: बचाव में ग्रामीणों को करने पड़े हवाई फायर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत के पास खड़ी बाइक चोरी, किसान की मेहनत पर चोरों की नजर, 2 हजार इनाम की घोषणा / Shivpuri News
- नगर पालिका की लापरवाही: जाधव सागर के पास बना ‘मौत का कुआं’, हादसों को दे रहा न्योता / Shivpuri News
- किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment