शिवपुरी: करैरा कस्बे में रहने वाले एक युवक ने एक ही प्लाट दो लोगों को बेच दिया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार करैरा निवासी हरिकृष्ण शर्मा ने अपने बेटे देव के नाम वशीर खां पिता मकबूल खां निवासी बैंक आफ इन्डिया के पास करैरा से एक प्लाट खरीदा खरीदा था। उक्त प्लाट पर उसने कब्जा भी लिया। हरिकृष्ण के अनुसार मार्च 2022 में वह अपने भू-खण्ड पर अच्छेलाल व मुलायम सिंह को लेकर उनसे नीव खुदवा रहा था। तभी वशीर खान और चंद्रपाल सिंह भू-खण्ड पर आए और प्रार्थी को व उसके मजदूरों को गाली गलोच करने लगे और उसकी बनी हुई दीवार जो करीब दो फुट ऊची थी को गिरा दिया और कहा कि इस भू-खण्ड पर निर्माण करोगे तो जान से खत्म कर दूंगा तथा कहने लगा कि मैंने विक्रय पत्र में जान बूझकर सर्वे नम्बर 2057/1 लिखाया है। हरिकृष्ण को बेचा गया प्लाट वशीर ने पहले ही चंद्रपाल को बेच दिया था। हरिकृष्ण ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दर्ज कराई लेकिन मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई। अंततः हरिकृष्ण ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर करैरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है

धोखाधड़ी: एक प्लाट को 2 बार बेच, न्यायालय के आदेश के बाद FIR / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News

Be First to Comment