शिवपुरी: शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र में एक 17 साल की नाबालिक छात्रा को उसी के ट्यूशन में साथ पड़ने वाले सहपाठी ने बात नहीं करने पर छात्रा को उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे डाली। धमकी से सहमी छात्रा ने अपने दादाजी को सारी बात बताई। इसके बाद अपने दादा के साथ पहुंची नाबालिग छात्रा ने अपने धमकाने वाले दोस्त के खिलाफ फिजीकल थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
फिजीकल थाना क्षेत्र छत्री क्षेत्र की रहने वाली 17 साल की नाबालिग छात्रा ने फिजीकल थाना पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि 24 जनवरी के शाम 4 बजे में अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान कोलारस नगर का रहने वाला एक लड़का मेरे पास आया और मुझसे बात करने लगा। चूंकि उक्त लड़का मेरी ट्यूशन में ही पड़ता था तो कभी कभार मेरी उससे जनरल बात हो जाती थी। कई दिनों से मेरी उससे बात नहीं हुई थी। लेकिन 24 जनवरी की शाम उसने मुझसे बात करना चाही। जब मैंने उससे बात नहीं की तो वह भड़क गया।
घर के बाहर गालों पर मारे चांटे, जान से मारने की दी धमकी
नाबालिग छात्रा ने बताया कि जब मैने उस लड़के से बात नहीं कि उसने मुझे गालियां देना शुरू कर दिया। जब मैने गालियां देने से रोकना चाहा तो उसने मेरे गाल पर कई तमाचे जड़ दिए और आगे अगर बात नहीं की तो मेरे परिजनों को जान से खत्म करने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। नाबालिग छात्रा ने बताया कि लड़के के धमकी से में बहुत डर गई थी फिर भी परिजनों की जान का खतरा बना हुआ था। इसी लिए मैने अपने साथ हुई घटित हुई घटना के बारे में अपने दादाजी को सब कुछ बता दिया। इसकी शिकायत मेने अपने दादाजी के साथ फिजीकल थाने में पहुचकर दर्ज कराई है। फिजीकल पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मारपीट सहित धमकाने की धराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

नाबालिग छात्रा ने क्लासमेट से बात नहीं की तो परिजनों को दी जान से मारने की धमकी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment