शिवपुरी: आज पूरे देश में शाहरुख खान की पठान मूवी को रिलीज किया गया है। पठान मूवी के रिलीज से पहले ही इस मूवी का “बेशर्म रंग” गाना विवादों में आ गया था। इस गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोन ने केसरिया रंग के छोटे छोटे कपडे पहने हुए थे। इसका विरोध हिन्दू संगठनों ने किया था। तभी से इस फिल्म का विरोध शुरू हो चुका था।
आज इस फिल्म के रिलीज होते ही देश के अनेक सिनेमाघरों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। इसी कड़ी आज में पठान फ़िल्म को शिवपुरी के श्रीराम सिनेमा में भी दिखाई गई थी। परंतु हिंदू संगठनों ने श्रीराम सिनेमा में पठान मूवी के पहले शो को नहीं चलने दिया इसके बाद मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया।
इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता पठान फिल्म देखने पहुंचे लोगों से मूवी को न देखने की अपील करते नजर आए। इस दौरान बजरंग दल की टीम ने टॉकीज में जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
बजरंग दल के जिला संयोजक विनोद पुरी गोस्वामी ने बताया है कि इस मूवी का पहला शो प्रारंभ होने से पहले की हमारी टीम वहां पहुंची और हिंदुओं को इस मूवी को लेकर बताया कि इस मूवी में बेशरम रंग भगवा को बताया गया है। जो हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है। जिसे लेकर आप यह मूवी न देखें। विनोद पुरी ने बताया है कि इस माध्यम से हमने अपने हिंदू भाईयों को जागरूक किया है।
श्रीराम टॉकिज पर हिंदू संगठनों के हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीओपी अजय भार्गव ने मोर्चा संभाल लिया था। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए फिल्म के पहले शो को नहीं चलने दिया।

पठान मूवी का विरोध: बजरंग दल ने दर्ज कराया विरोध / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment