शिवपुरी: जिले के करैरा में मंगलवार की रात दलित दूल्हे की शादी में DJ बजने पर हंगामा हो गया.दबंगों ने बारात पर तलवारों से हमला बोलते हुए डीजे के साथ तोडफोड करते हुए जमकर पथराव कर दिया.दबगों के इस हमले में बारात में शामिल महिला और पुरूषों को चौटे आई है. इस मामले की सूचना पर दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने पीडित पक्ष की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज श्रीलाल बिजोलिया पुत्र हरनाम सिंह निवासी नई तहसील करैरा की बेटी सोनम की शादी जय अंबे वाटिका से आयोजित की गई थी। बीते रात सोनम की बारात रात्रि 11:00 बजे सोनम के द्वारे पर पहुंची थी इसी दौरान बराती में शामिल युवाओं ने छोरा चमार का गीत डीजे पर चलवा दिया था, उक्त गाने में अन्य समाज के प्रति भड़काऊ तरीके से गीत को गाया गया था। डीजे पर बजते गाने को सुनकर वाटिका के पास रहने वाले पूर्व पार्षद दिलीप सिंह यादव सहित उनके सहयोगी भड़क गए उनके द्वारा डीजे पर बज रहे गाने को बदलने का या बंद कराने का प्रयास किया गया है। इसी बात को लेकर बारातियों और वाटिका के पास रहने वाले पूर्व पार्षद दिलीप यादव व उनके सहयोगियों के बीच झड़प हो गई।
बताया गया है कि आरोपीयों ने बारातियों ने डीजे पर बज रहे गाने को बंद कराने को मना किया तो पहले मुहवाद की स्थिति बनी जिसके बाद वाटिका के पड़ोस में रहने वाले पूर्व पार्षद दिलीप यादव और उनके सहयोगी एकजुट होकर लाठी-डंडों के साथ आए और बारातियों के साथ जमकर मारपीट कर दी। गुस्साए लोगों ने बारात में शामिल महिलाएं और युवतियों को भी नहीं छोड़ा। इसके अतिरिक्त गुस्साए लोगों ने डीजे को पूरी तरीके से तहस-नहस कर दिया। इसी दौरान कई घरों की छत पर से भी पत्थर फिकने लगे थे जिससे बारात में शामिल कई लोग घायल हो गए। भड़काऊ गाने को लेकर हुए इस विवाद में दूल्हा भी जख्मी हो गया।
गुस्साए बारातियों ने एकजुट होकर करैरा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई जब सुनवाई नहीं हुई तो करैरा थाने में महिलाओं ने हंगामा कर दिया हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व पार्षद दिलीप यादव, अजय यादव, बलवंत सिंह यादव एवं उनके सहयोगियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

आधी रात मंडप की जगह थाने में पहुंची बारात, गाने बजाने को लेकर बारात पर किया पथराव / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment