शिवपुरी: करैरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लगूरी गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में विधानसभा के 6 गांवों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान सिंह फौजी व आयोजक महेश फौजी और बलवीर फौजी ने मिलकर फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में चरण सिंह लोधी और गजेंद्र लोधी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में छह कबड्डी टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5100, द्वितीय पुरस्कार 2100, तृतीय पुरुस्कार 1100 रुपए का नगद पुरस्कार रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान सिंह फौजी ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभकारी है। खेलों से राष्ट्रीय एकता, सद्भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना भी प्रबल होती है। स्पर्धा में प्रतिभागिता सबसे जरूरी है।
हार और जीत उसी की होती है, जो प्रतिभागिता दर्ज कराता है। कबड्डी का खेल एकता और सद्भाव की भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में इन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। प्रथम स्थान पर ग्राम सुजावनी, द्वितीय स्थान पर ग्राम लगुरी, तृतीय स्थान पर ग्राम महोबा की टीम रही। प्रतियोगिता के दौरान दर्शक अधिक संख्या में मौजूद रहे।

कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन: कबड्डी का खेल एकता और सद्भाव की भावना का प्रतीक: मान सिंह फौजी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment