शिवपुरी: शिवपुरी में नगर परिषद की बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें सभी वार्डों के पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि और नगर पालिका अध्यक्ष सीएमओ शामिल हुए आपको बता दें कि सीएमओ पर सांसद प्रतिनिधि ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि सीएमओ को हटाया जाए जिस तरह से पहले सीएमओ को इंटेलिजेंट रिपोर्ट के आधार पर हटाया गया था तो शिवपुरी शहर की बदनामी हुई थी. शिवपुरी को कोई मेडल नहीं मिला. वही वर्तमान सीएमओ भी नहीं सुन रहे हैं उन्हें भी हटाया जाए.
शिवपुरी नगर पालिका में आज नगर परिषद की बैठक हुई है. जिसमें 6 मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें से पांच बिंदुओं पर चर्चा तो हुई लेकिन छठवें बिंदु पर बात आते-आते रह गई वहीं नगर पालिका अध्यक्ष सीएमओ दोनों छटवें बिंदु पर बिना चर्चा किए ही बाहर निकल आए वही कुछ पार्षद सहित सांसद प्रतिनिधि, उपाध्यक्ष सरोज राम जी व्यास ने सीएमओ पर आरोप लगाए हैं. वहीं नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा ने जब सीएमओ की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने अनदेखा करते हुए आगे चले गए वहीं नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा ने बताया कि सीएमओ ने अनदेखा किया और हमारी बिना बात सुने ही यहां से चले गए हैं वहीं सरोज राम जी व्यास ने कहा कि उपाध्यक्ष का पद मुझे दिया गया है लेकिन उपाध्यक्ष को कहीं भी शामिल नहीं किया जाता है उन्हें यह भी पता नहीं रहता की नगरपालिका में हो क्या रहा हैं और छटवें बिंदु पर बिना चर्चा किए ही परिषद की बैठक को खत्म कर दिया गया. कुछ पार्षद सहित सरोज राम जी व्यास उपाध्यक्ष ने कहा कि छठवें बिंदु पर चर्चा क्यों नहीं की गई इसका कारण यही है कि वह अपने अनुसार बाद में एजेंडा शो करेंगीं और अभी उनको पूर्ण रूप से क्यों दर्शाया नहीं गया है अध्यक्ष महोदय की अनुशंसा के अनुसार छठवां बिंदु क्यों रखा गया परिषद की बैठक में एजेंडे खुलकर सामने क्यों नहीं रखे गए हैं इस तरह के वार्तालाप उन्होंने कहे. वही गंभीर आरोप लगाते हुए सीएमओ को हटाने की मांग की है. सांसद प्रतिनिधि राम जी व्यास ने इस्तीफा और धरने पर बैठने की बात कही है वहीं उन्होंने कहा कि आगे वह नगरपालिका में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सभी बातों को रखेंगे. वहीं उन्होंने मेल भेजकर सारी बातें अपने वरिष्ठजनों से करने की कही है.
नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का कहना है कि सभी वार्ड के मेंबर एक परिवार हैं और 26 जनवरी के बाद सभी परिवार एक साथ बैठकर आगे की बिंदुओं पर चर्चा करेंगे और सभी एक साथ रहकर शिवपुरी के लिए कार्य करेंगे पूरी शिवपुरी ही हमारी है. और शिवपुरी शहर को स्वच्छ रखना और विकास होना यह हम सभी चाहते हैं वहीं उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को साथ लेकर चल रहे हैं.
सीएमओ को बताया कठपुतली
नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा ने जब सीएमओ को रोकने के लिए कार के सामने आई तो ड्राइवर ने तेज रफ्तार से कार चलाते हुए आगे बढ़ा दी वहीं नेता प्रतिपक्ष शर्मा का कहना है कि सीएमओ कठपुतली बने हुए हैं और वह इशारे पर काम कर रहे हैं.

45 मिनिट में हुई नगर परिषद की बैठक खत्म, छटवें बिंदु पर नहीं हुई चर्चा, CMO पर लगाए आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News





Be First to Comment