शिवपुरी: शिवपुरी के इंदार के रहने वाले युवक ने आज कलेक्टर जनसुनवाई में ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है. उसने बताया कि 15 साल पहले उसने साले से जमीन खरीदी थी. और रिश्तेदारी में अपने नाम रजिस्ट्री नहीं कराई थी जिसके बाद साले की मौत हो गई. वहीं साले की मौत के बाद उनके बारिशौं ने अपने नाम रजिस्ट्री करा ली और मुझे बेदखल करने की बात कहते हैं.
जानकारी के अनुसार लटूरी चंद्र पुत्र फोजाराम निवासी इंदार तहसील बदरवास ने कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए बताया कि उसने 15 साल पहले साले कालूराम पुत्र प्यारेलाल को भूमि खरीदने के लिए 10 लाख रुपए दिए थे और उसने यह 10 लाख रुपए बांसखेड़ी एवं इंदार की भूमि बेचकर कालूराम को दिए थे उसने बताया कि खच्चू राम पुत्र जगनी राम जाटव निवासी मजार चक्क एवं रामचरण पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम बिजरौनी एवं मंजू राम पुत्र हल्कू राम एवं जुझार पुत्र सुरतिया निवासी ग्राम इंदार के समक्ष कालूराम को उसकी जमीन खरीदने के लिए पैसे दिए थे. इसके बाद कालू का स्वर्गवास हो गया उसके लड़के महेश का स्वर्गवास हो गया है एवं मनोज वर्तमान में है उसने बताया कि कालूराम ने उसी समय मुझे भूमि पर कब्जा दिया और कहा था कि यह जमीन तुम्हारी हो गई है और 15 वर्ष पूर्व से उक्त भूमि पर खेती कर रहा हूं उसने बताया कि कालूराम से भूमि व मकान एवं खेरा सभी 10 लाख में खरीदा है. लेकिन कालूराम की मौत के बाद उनके बारिशों ने अपने नाम रजिस्ट्री करा ली है और मुझे खाली करने का दवाब बनाते हैं. वहीं युवक ने बताया कि गवाहों के बयान लेकर पूरी जांच कराई जाए और वह भूमि उसे दिलाई जाए और उसके नाम रजिस्ट्री कराई जाए.

15 साल पहले साले से खरीदी ज़मीन, साले की हुई मौत, रिश्तेदारी में नहीं कराई रजिस्ट्री, अब बारिश नहीं करा रहे रजिस्ट्री / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment