शिवपुरी: आगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर समय समय प्रदर्शन कर अपनी मांगों को मनवाने के लिए ज्ञापन सौंपती रहीं हैं। इसके बावजूद उनकी मांगो को सरकार ने अब तक नजरअंदाज किया था। इसी के चलते शिवपुरी जिले की सैंकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने आज अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर 6 दिवसीय हडताल शुरू कर दी है। जिससे जिले की सभी आंगनबाड़ीयों का कामकाज ठप हो गया है।
आज शहर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने रैली निकाली और कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं छह दिन के लिए धरने पर बैठ गई हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ जिला शिवपुरी की जिला अध्यक्ष साधना पाठक का कहना है कि सरकार से उनके नियमितीकरण की मांग लंबे समय से लगातार की जा रही है। लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। अगर सरकार जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानेगी तो अनिश्चितकालीन हडताल भी की जाएगी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की संघ अध्यक्ष श्रीमती साधना पठाक ने बताया कि पूर्व में सरकार जगाने के लिए हमने एक ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर जिलाधीश अक्षय कुमार सिंह को सौंपा था। लेकिन उनकी सुनवाई आज दिनांक तक नहीं की गई। इसी के चलते शिवपुरी जिले के सभी आंगनबाडी केंद्रों को 23 जनवरी से 28 जनवरी तक बंद रखे जाएंगे और धरना आंदोलन जिला मुख्यालय पर दिया जाएगा। जिससे उत्पन्न किसी भी विपरीत परिस्थितियों के लिए समस्त जबावदेही शासन और प्रशासन की होगी।

28 जनवरी तक आंगनबाडी कार्यकर्त्ता धरने पर, आंगनवाड़ी रहेंगी बंद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत के पास खड़ी बाइक चोरी, किसान की मेहनत पर चोरों की नजर, 2 हजार इनाम की घोषणा / Shivpuri News
- नगर पालिका की लापरवाही: जाधव सागर के पास बना ‘मौत का कुआं’, हादसों को दे रहा न्योता / Shivpuri News
- किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment