Press "Enter" to skip to content

हैप्पीडेज द्वारा हैप्पी रन, हेल्दी फन (मिनी मैराथन) का आयोजन / Shivpuri News

शिवपुरी: लोगों की सेहत व अच्छे स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हैप्पीडेज विद्यालय इस वर्ष हैप्पी रन, हैल्दी फन मिनी मैराथन का आयोजन 24 जनवरी को प्रात 8 बजे करने जा रहा है जिसमें हैप्पीडेज विद्यालय तथा शहर के अन्य स्कूलों के कक्षा 6 से 12 तक के लगभग 400 छात्र-छात्राएँ भाग लेने जा रहे हैं।


यह प्रतियोगिता 2 चरणों में सम्पन्न होगी, प्रथम चरण (3 कि.मी.) में कक्षा 6 से 8 के बालक एवं कक्षा 6 से 12 की बालिकाऍ भाग लेंगी जो तात्या टोपे स्मारक से प्रारम्भ होकर हॉस्पिटल चौराहा, सब्जी मंडी, कोर्ट रोड़, माधव चौक, गुरूद्वारा, राजेश्वरी रोड़ से होते हुए तात्या टोपे स्मारक पर समाप्त होगी, द्वितीय चरण (5 कि.मी.) में कक्षा 9 से 12 के छात्र भाग लेंगे जो तात्या टोपे स्मारक से प्रारम्भ होकर हॉस्पिटल चौराहा, कोतवाली रोड़, कस्टम गेट अनाज मंडी, हंस बिल्डिंग, लक्ष्मी निवास, माधव चौक, गुरूद्वारा, राजेश्वरी रोड़ से होते हुए तात्या टोपे स्मारक पर समाप्त होगी। प्रतियोगिता के अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरूस्कार वितरण किया जाएगा व जलपान की व्यवस्था की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!