शिवपुरी: शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मनियर में एक युवक की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है. आपको बता दें युवक ने रेलवे क्रॉसिंग पर बुलाकर युवक की ब्लेड से गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया. वहीं युवक का गला कट गया जिसके बाद युवक गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय पहुंचा. जहां से उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है जहां पर उसका उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार दीपक शर्मा निवासी कीजरी की शादी दो साल पहले खरई जालिम की शिवानी शर्मा से हुई थी. आपको बता दें कि धर्मेंद्र रावत जो कि आरोपी है. उसके बड़े भाई की ससुराल खरई ज़ालिम में थी वहीं उसका आना-जाना लगा रहता था इसके बाद खरई जालिम की निवासी शिवानी शर्मा से उसे एक तरफा प्यार हो गया प्यार होने के चलते वह बार-बार गांव में आता जाता रहता था. जिसके चलते परिजनों ने शिवानी शर्मा की शादी दीपक शर्मा के साथ कर दी वहीं युवक अपनी पत्नी के साथ मनियर में किराए के मकान में रहने लगा.
आरोपी धर्मेंद्र रावत को जब पति की जानकारी लगी तो उसने पति से दोस्ती की वहीं दोस्ती का मकसद यही था कि वह उसके घर पर आने जाने लगे और उसकी पत्नी के संपर्क में आ सके लेकिन बात घर तक नहीं बनी तो उसने बीती रात्रि दीपक शर्मा को रेलवे क्रॉसिंग पर बुलाया और कहा कि वह उसकी पत्नी को फोन लगाएं और उसकी बात कराए लेकिन जब दीपक ने बात नहीं कराई तो उसने दीपक शर्मा के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया वही दीपक शर्मा का गला कट गया जिसके चलते वहां से भागकर वह जिला अस्पताल गंभीर हालत में पहुंचा जहां से उसे मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया है. जहां पर उसका उपचार जारी है पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धारा बढ़ाई जाएंगी.








Be First to Comment