Press "Enter" to skip to content

भाई की मौत के बाद जेठ का भाई की पत्नी पर आया दिल, किया बलात्कार, जेठ गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी में एक जेठ ने अपने ही छोटे भाई की बहू को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ जबरदस्ती रेप की वारदात को अंजाम दे दिया। पूरा मामला जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र ग्राम झुतरी गांव का है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।


30 साल की महिला ने खनियाधाना थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि मेरे पति की मौत हो चुकी है। मैं घर में अकेली रहती हूं। मेरा जेठ मुझ पर गंदी नजर रखता था। शुक्रवार-शनिवार की रात जेठ मेरे कमरे में घुस आया। उस वक्त में सो रही थी। जेठ ने मेरे साथ जबरदस्ती रेप किया और जाते-जाते कहा कि किसी को कुछ भी बताया तो जान से मार दूंगा।

खनियाधाना थाना प्रभारी तिमेश छारी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!