Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: मूंगफली दाने की मिल में दीवार गिरने से काम कर रहे 4 मजदूरों की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम श्योपुरा में व्यापारी के मूंगफली की मिल में काम कर रहे 4 मजदूरों की दीवार गिरने से मौत हो गई है. आपको बता दें कि इसके अलावा कई मजदूर घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार जारी है.


जानकारी के अनुसार झांसी-शिवपुरी राजमार्ग पर ग्राम श्योपुरा के पास व्यापारी दशरथ साहू निवासी करैरा के मूंगफली दाने के मिल पर बोरों के भार के कारण छत व दीवार गिरने से वहां काम करने वाले 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतकों में गोवर्धन पत्नी अर्चना परिहार निवासी श्योपुरा, मायाराम पत्नी रामकुमार साहू निवासी श्योपुरा, सोनम केवट पुत्री महेश केवट निवासी चीनौद, संजीव लोधी हिम्मतपुर है इसके अलावा आधा दर्जन लोग घायल हुए है घायलों का उपचार करैरा अस्पताल में कराया जा रहा है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!