शिवपुरी: शासकीय सी.एम. राइज मॉडल उमावि पोहरी में लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार करियर मेले का आयोजन दिनांक 20.01.2023 को किया गया। जिसका शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य अचल सिंह कुशवाह ने दीप प्रज्वलन व सरस्वती पूजन करके किया.
मेले में विद्यालय के करीब 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यालय के माध्यमिक प्रधानाध्यापक व करियर काउंसलर द्वय श्री महेश कुमार स्वर्णकार एवम अमरदीप श्रीवास्तव द्वारा आईसीएस करियर ऐप के बारे में व विद्यार्थियों के करियर संबंधी अन्य क्षेत्रों जैसे चिकित्सा स्वास्थ्य बैंकिंग, कॉमर्स, होटल मैनेजमेंट स्पोर्ट्स ,प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी व्यवसायिक शिक्षा से संबंधित विभिन्न ट्रेडों एवं उनसे जुड़े स्वरोजगारो की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर करियर संबंधित विभिन्न क्षेत्रों एवं आवश्यक जानकारियों के पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसका अवलोकन विद्यार्थियों द्वारा किया गया।
कैरियर मार्गदर्शन हेतु आमंत्रित वक्ताओं में पातीराम आदिवासी बीईओ वित्त पोहरी, रविशंकर शर्मा मैनेजर एसबीआई पोहरी,गगन सिंह पंवार व राजेंद्र सिंह गुर्जर आजीविका मिशन पोहरी, राजेश सिंह कुशवाह आईटीआई पोहरी,धीरज शर्मा संचालक स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल स्टडीज,विवेक श्रीवास्तव इंडक्टेंस कोचिंग शिवपुरी,अनिल सरैया न्यू सिफीनेट कॉलेज शिवपुरी,आशीष सिंह व पंकज सिंह पी.के.यूनिवर्सिटी,देवेन्द्र सिंह धाकड़ उमाशि (जीवविज्ञान) सिरसोद ने मार्गदर्शन दिया।
करियर मेला में शा. हाईस्कूल अगर्रा, पिपरघार व परिक्छा विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवम सूर्य प्रकाश वर्मा, यासिर अहमद शेख,विशाल शर्मा एवम सीएम राइज पोहरी के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे.

CM राइज स्कूल पोहरी में किया गया करियर मेले का आयोजन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News

Be First to Comment