Press "Enter" to skip to content

रायपुर में चोरों ने एक ही रात में 2 घरों के ताले चटकाए, सोने चांदी के आभूषण सहित नकदी ले उड़े चोर / Shivpuri News

शिवपुरी: बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर में बीती रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों घरों में ताला तोड़कर घुसे चोर सोने चांदी के आभूषण सहित ₹60,000 नगदी चोरी कर ले गए। सुबह सोकर उठने पर घरों के ताले टूटे देखे तब चोरी की घटना का पता चला। जिसके बाद पीड़ितों ने घटना की सूचना बैराड़ थाना पुलिस को दी है। सूचना पर जांच पड़ताल करने पहुंची पुलिस रास्तों में लगी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!