शिवपुरी: शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम नारायणपुरा रैययन में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को हथियारों की दम पर घर से अपहरण कर ले गए वहीं इसकी शिकायत बैराड थाने में की लेकिन बैराड थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है.
जानकारी के अनुसार नारायणपुर रैययन बैराड़ कि महिला ने एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी नाबालिक 17 साल की पुत्री को ग्राम ककरई तहसील बैराड़ के इंद्र सिंह का लड़का व सोबरन का लड़का बल्ले यादव एवं औतार यादव निवासी सारंगपुर तहसील विजयपुर जिला श्योपुर घर से अपहरण करके 12 अप्रैल 2021 को लेकर चले गए थे इसकी शिकायत बैराड थाने में दर्ज की गई. इसके बाद बैराड़ पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की वहीं एसपी शिवपुरी को आवेदन पत्र दिया था तब पुत्री को 3 महीने बाद बरामद किया पुलिस द्वारा लोगों के घर से ही पुत्री को बरामद किया था लेकिन पुत्री को कैलादेवी से बरामद करना दर्शाया वहीं पुत्री का मेडिकल भी नहीं कराया गया वहीं परिजनों को डरा धमका कर दबाव बनाकर पुत्री को हथियारों के बल पर फिर से घर से लेकर चले गए वहीं इसकी बैराड़ में शिकायत दर्ज कराई है. लेकिन आज दिनांक तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है वहीं पुत्री को बरामद भी नहीं किया गया है. महिला ने बताया कि पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना ना घटे इसलिए पुत्री को बरामद किया जाए अगर वह हमारे साथ नहीं आना चाहती है तो उसे ग्वालियर में सुधार ग्रह भिजवाया जाए.

17 साल की नाबालिक बालिका को हथियार की दम पर ले गए अपहरण करके, SSP से शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment