Press "Enter" to skip to content

नगरपालिका उपाध्यक्ष सरोज व्यास सहित पति रामजी व्यास पर FIR / Shivpuri News

शिवपुरी: फिजीकल थाना पुलिस ने ADM के आदेश के बाद आज नगर पालिका शिवपुरी की उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज व्यास ओर उनके पति रामजी व्यास के खिलाफ अवैध कॉलोनी काटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।


जानकारी के अनुसार शिवपुरी ADM विवेक रघुवंशी ने बीते रोज शहर में 5 भू माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए पत्र जारी किया था। इस मामले में नगर पालिका के सब इंजीनियरिंग मिश्रा की फ़रियाद पर फिजीकल थाना पुलिस ने शिवपुरी नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज रामजी व्यास निवासी पुरानी शिवपुरी ने सर्वे नम्बर 776/ 1/ 4/ 11 झींगुरा में अवैध कॉलोनी काटने के मामले में नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 339 ग के तहत सरोज व्यास पत्नी रामजी व्यास ओर रामजी व्यास पुत्र राधेश्याम व्यास निवासी पुरानी शिवपुरी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। इस मामले में कॉलोनाइजर को दोष सिद्ध होने पर 3 साल से लेकर 7 साल की जेल ओर 10 हजार के जुर्माने का प्रावधान है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!