शिवपुरी नगर पालिका में पंप अटेंडर के पद पर कार्यरत कर्मचारियों ने आज एकजुट होकर कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के नाम नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा को एक ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका परिसर से उनके वेतन बढ़ाए जाने की मांग की है।
श्रम न्यायालय ने दिए वेतन बढ़ाने के निर्देश
पंप अटेंडरों का कहना है नगर पालिका में 240 के लगभग पंप अटेंडर कार्यरत है, जिनमें से 65 पंप अटेंडरों ने वेतन बढ़ाए जाने की संबंध में श्रम न्यायालय में केस दायर किया था। उक्त केस में न्यायालय द्वारा हमारे हित में फैसला सुनाया है न्यायालय ने नगर पालिका शिवपुरी के 65 पंप अटेंडरों का वेतन सात हजार से बढ़ा कर 9325/- रु प्रतिमाह देने का फरमान सुनाया है। इसके बावजूद नगर पालिका प्रबंधन उन्हें वेतन बढ़ाकर नहीं दे रही है। जबकि सभी नगर पालिका के पंप अटेंडर के पद पर पदस्थ होने के बावजूद पानी सप्लाई सेवा से हटकर नगरपालिका के अन्य कार्यों में भी सहयोग करते हैं। इसके बावजूद नगर पालिका प्रबंधन पंप अटेंडरों के परिवार के हित के बारे में नहीं सोच रहा है आज उन्हें सात हजार रुपए के लगभग वेतन दिया जाता है जो कि आज की महंगाई के इस दौर में काफी नहीं है इसके अतिरिक्त दो माह की वेतन भी रोक कर नगर पालिका की ओर से दी जा रही है। अब श्रम न्यायालय ग्वालियर ने वेतन बढ़ाए जाने का आदेश भी जारी किया है लेकिन नगर पालिका प्रबंधन आदेश का भी पालन नहीं कर रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी केशव सरकार का कहना है कि न्यायालय के वेतन वृद्धि के आदेश काव्य हाईकोर्ट में अपील करेंगे।

नगरपालिका के पंप अटेंडरों का श्रम न्यायालय ने दिए बेतन बढ़ाने के निर्देश, CMO बोलें HIGH COURT में अपील करेंगे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment