शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र के ककरवाया गांव के पास सोम कंपनी की शराब की दुकान पर दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने दुकान के सेल्समैन में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। सेल्समैन को उपचार के लिए ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ककरवाया गांव के पास गुना-शिवपुरी फोरलेन हाइवे से सटी हुई शराब की दुकान पर बीती रात दो अज्ञात नकाबपोश बदमाश पैदल चलकर पहुंचे हुए थे। संभवत दोनों बदमाश अपने वाहन को दूर ही खड़ा कर आए थे।
शराब की दुकान पर पहुंचकर एक बदमाश ने सेल्समैन पर कट्टा तान दिया और दूसरा बदमाश दुकान में रखे पैसों के गल्ले की ओर लपका, तभी दुकान के सेल्समैन अरविंद यादव ने कट्टे को अपनी कनपटी से हटाने के लिए बदमाश के साथ झूमाझटकी हो गई।
इसी दौरान बदमाश ने कट्टे से फायर झोंक दिया। सेल्समैन के गोली गले को जख्मी करते निकल गई। फायर झोंकने के बाद नकाबपोश बदमाश कट्टे को लहराते हुए खाली हाथ मौके से फ़रार हो गए।
दुकान के दूसरे सेल्समैन ने घायल सेल्समैन अरविंद यादव पुत्र अच्छी यादव निवासी उत्तरप्रदेश के घायल होने की सूचना तत्काल ठेकेदार को दी। इसके बाद अरविंद यादव को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया गया।
सीसीटीवी कैमरे थे बंद
जिस समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया उस समय दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे। बताया गया है बिजली के बार बार आने जाने से सेल्समैन ने सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया था। देहात थाना प्रभारी विकास यादव का कहना है दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोम कंपनी की शराब दुकान पर सेल्समैन को दो अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment