शिवपुरी: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी द्वारा जिले की ग्राम पंचायतों के तत्कालीन 8 सरपंचों एवं 3 सचिवों को वसूली राशि शासकीय खजाने में जमा नहीं किए जाने के कारण मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा-92 (2) की उपधाराओं के अधीन जारी जेल वारंट के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
जारी निर्देशों के तहत तत्कालीन सरपंच एवं सचिव जो कि ग्राम पंचायत में सरपंच और सचिव की हैसियत से ग्राम पंचायतो का अभिलेख या धन अपनी अभिरक्षा में रखता है। इसमें कुछ ग्राम पंचायत में इनके द्वारा धन संदत्त करने से इंकार किया है।
इसमें तहसील कोलारस के ग्राम पंचायत गढ़ के तत्कालीन सरपंच मोकम सिंह धाकड़, ग्राम पंचायत इमलावदी के तत्कालीन सरपंच बबुआ जाटव, ग्राम पंचायत उन्हाई की तत्कालीन सरपंच दुलारी बाई, ग्राम पंचायत बसाई की तत्कालीन सरपंच बूंदा बाई, ग्राम पंचायत बसाई की तत्कालीन सरपंच भगवती बाई, ग्राम पंचायत मढ़बासा की तत्कालीन इमरती देवी, ग्राम पंचायत रन्नौद की तत्कालीन सरपंच भुरिया वाई, ग्राम पंचायत अकोदा की सरपंच किशोरी बाई तथा ग्राम पंचायत बसाई के तत्कालीन सचिव शम्भू यादव, ग्राम पंचायत अकोदा के तत्कालीन सचिव लखन लोधी तथा ग्राम पंचायत बसाई के तत्कालीन सचिव बीर सिंह यादव शामिल है। जिन्होंने अभी तक राशि जमा नहीं कराई है। इनके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी।

8 सरपंचों एवं 3 सचिवों पर वसूली राशि जमा न करने पर होगी एफआईआर की कार्रवाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment