शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र में गुमशुदा बेटी की सुपुर्दगी के एवज में पुलिस द्वारा पैसों की मांग करने और पीड़िता के पति को झूठे केस में फंसने की धमकी देने का मामला सामने आया है.गुरुवार को शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंची गुमशुदा बेटी की मां ने बताया कि पुलिस द्वारा उसकी बेटी को सुपुर्दगी में देने की एवज में 25 हजार रुपए की मांग की जा रही है.यही नहीं 16 हजार रुपए लेने के बाद भी पुलिस द्वारा बेटी को सुपुर्दगी में नहीं दिया जा रहा है.पीड़िता ने एसपी से शिकायत करते हुए बेटी की सुपुर्दगी दिलाई जाने एवं न्याय की गुहार लगाई है.
1 माह पहले हुई शादी 3 दिन ससुराल में रुकी बेटी:
इंदार थाना क्षेत्र के ठाठी गांव की रहने वाली महिला भूरिया पत्नी बृजेश लोधी ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 8 दिसंबर 2022 को अशोकनगर जिले की ईसागढ़ तहसील के गांव महुअन के रहने वाले युवक के साथ हुई थी.बेटी ससुराल में 3 दिन रुकने के बाद मायके आ गई. जिसके बाद 10 जनवरी 2023 को उसकी शादीशुदा पुत्री को वीरू चंदेल निवासी ग्राम इमलौदा और उसका साथी आकाश चंदेल निवासी ग्राम कुटवारा बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए.जिसकी रिपोर्ट इंदार थाने में दर्ज कराई गई थी.
पुलिस ने बेटी को सुपुर्दगी देने के एवज में मांगे 25 हजार रुपए:
महिला ने बताया पुलिस ने धार जिले से आकाश चंदेल के कब्जे से उसकी बेटी को बरामद कर लिया.पूछताछ में आकाश ने बताया कि उसके साथ वीरू चंदेल भी था.जिसके बाद पुलिस ने समझाइश देकर 18 जनवरी 2023 को बेटी को हमारे साथ भेज दिया.जब हम अपनी बेटी को गाड़ी में बैठा कर घर ले जाने लगे तब दरोगा जी ने कहा कि हमारा खर्चा हो गया आपको 25 हजार रुपए देने होंगे इसके बाद मेरे पति ने 16 हजार रुपए थाने में पदस्थ श्यामलाल जाटव दरोगा जी को दिए लेकिन हमारे द्वारा दरोगा जी को 25 हजार रुपए न देने के कारण पुत्री को हमें ना सौंपते हुए रास्ते से ही दरोगा जी थाने की बोल कर ले गए बोला कि 9 हजार रुपए दे जाना और पुत्री को ले जाना.
बेटी अपने साथ ले गई थी नगदी व गहने:
पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी घर से भगाते समय सोने चांदी के गहने और और घर में रखे 20 हजार रुपए व एक एंड्राइड मोबाइल ले गई थी इस सामान के साथ दरोगा जी द्वारा दबाव बनाकर लिए गए 16 हजार वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई पीड़िता ने एसपी से लगाई है.
थाना प्रभारी इंदार केएन शर्मा
थाना क्षेत्र के ठाठी गांव से गुमशुदा हुई युवती को धार जिले से बरामद किया गया था.युवती ने महिला उपनिरीक्षक के समक्ष अपने बयानों में माता पिता से जान का खतरा बताते हुए साथ जाने से इंकार कर दिया था.युवती बालिग थी जिस कारण उसे बयान लेकर स्वतंत्र कर दिया गया.महिला पुलिस पर पैसे मांगने का झूठा इल्जाम लगा रही है.

गुमशुदा बेटी की सुपुर्दगी के लिए पुलिस मांग रही ₹25000, मां ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment