शिवपुरी: कोलारस कस्बे की जेल कालोनी में एक 25 साल के युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। कोलारस थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जेल कॉलोनी की रहने वाली गुड्डी प्रजापति बीती रात पड़ोस में आयोजित एक कार्यक्रम में खाना खाने गई थी। जब वह रात के 11 बजे घर वापस आई तो वह किसी काम से अपने बेटे सोनू प्रजापति के कमरे पर पहुंची।
गुड्डी ने कमरे का गेट खटखटाया तो सोनू ने दरवाजा नहीं खोला और न ही कुछ बोला। गुड्डी ने खिड़की से झांक कर देखा तो गुड्डी की चींख निकल गई। उसका बेटा फांसी के फंदे पर टंगा था। मां की चींख सुन कर सोनू का छोटा भाई सतीश प्रजापति और उसका भांजा सचिन सोनू के कमरे पर पहुंचे। दोनों ने मिलकर दरवाजे को तोड़कर फांसी के फंदे पर लटके सोनू को नीचे उतारा और कोलारस के सरकारी अस्पताल ले पहुंचे। जहां डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।
पत्नी को छोड़ आया था मायके
मृतक सोनू की शादी हो चुकी है सोनू के एक बच्चा भी है। सोनू की पत्नी अपने बच्चे के साथ मायके गई थी। इसके बाद सोनू अपनी पत्नी को अपने ससुराल शिवपुरी वापस घर न लाते हुए पत्नी की बड़ी बहिन के यहां छोड़ आया था। बीती रात सोनू अपने कमरे में अकेला ही था। सोनू ने बीती रात 10-11 बजे के बीच छत में लगे पंखे के कुंदे में तौलिया का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी मनीष शर्मा का कहना है कि मृतक के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पत्नी और परिजन के वयानों दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

जेल कॉलोनी में 25 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, पत्नी को छोड़ आया था मायके / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News

Be First to Comment