Press "Enter" to skip to content

तेंदुए की ग्रामीणों में दहशत: पालतू भेड़ों पर किया हमला, 20 से अधिक की मौत, दर्जनों घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: खोड़ वन चौकी क्षेत्र के ग्राम टपरियान में रात्रि करीब 1:30 बजे तेंदुए ने पालतू मवेशियों पर हमला कर दिया। इस हमले में 20 से 25 भेड़ तेंदुए के द्वारा मार दी गई तो वही दो दर्जन से अधिक भेड़ों को तेदुए के द्वारा घायल किया गया हैं। सुबह सूचना के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति की जांच कर कार्रवाई प्रारंभ की इसी दौरान खोड़ पशु चिकित्सालय के चिकित्सक कई घंटे के बाद मौके पर पहुंचे । अगर पशु चिकित्सा समय पर पहुंच जाते तो संभवत मरने वाली भेड़ों की गिनती कुछ कम हो सकती थी और उन्हें बचाया जा सकता था। पशु चिकित्सक से देरी से पहुचने के संबंध में पूछने पर पशु चिकित्सा के द्वारा कहा गया कि मेरे पास चार पशु चिकित्सालय का प्रभार है जिसके चलते में हर समय हर जगह नहीं पहुंच सकता साथ ही अपने काम को लेकर भी टालम टोल कार्रवाई करते हुए दिखाई दिए ।गरीब किसान के साथ अचानक हुई इस दर्दनाक घटना पर अलोक प्रताप सिंह चौहान एवम् खोड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष केरन सिंह लोधी ने प्रशासनिक स्तर पर हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!