Press "Enter" to skip to content

लोडिंग बाहन ने सड़क किनारे गुटका लेने खडे 2 युवकों को रौंदा, एक की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: सिरसौद थाना क्षेत्र के सिरसोद गांव के पास सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को लोडिंग वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी।


दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तत्काल घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल को मामूली चोट आई है। सिरसौद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार खोड़ चौकी क्षेत्र के करई गांव का रहने वाला भोला गुर्जर अपने गांव के एक मंदिर के पुजारी भगत के साथ पोहरी क्षेत्र के छिनाई गांव में रहने वाले अपने साढू के यहां बाइक पर सवार होकर निकला था। इसी दौरान दोनों सिरसौद थाना क्षेत्र के बिलारा गांव की एक दुकान पर पुड़िया खाने के लिए रुके गए थे। तभी, शिवपुरी की ओर से एक तेज रफ्तार पिकअप लोडिंग वाहन ने दोनों में जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में भगत जी नाम का शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद सिरसौद थाना पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने भगत जी नाम के पुजारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। सिरसौद थाना पुलिस ने लोडिंग वाहन को भी जब्त कर लिया है। लोडिंग वाहन चालक फरार बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!